Crime News: फतेहपुर में बुल्डोजर एक्शन; अपहरण के बाद दुष्कर्म और हत्या के आरोपी का तीन मंजिला घर ध्वस्त

Crime News, Bulldozer Action, Fatehpur News, Fatehpur Crime news, Up news

Crime News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में पुलिस और प्रशासन ने मंगलवार को दुष्कर्म और हत्या के आरोपी के तीन मंजिला घर को बुल्डोजर चला कर ढहा दिया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स और पीएसी मौजूद रही। मकान के मालिक पर आरोप है कि उसने करीब चार दिन पहले एक युवती को अगवा करके उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर ईंट मारकर हत्या कर दी।

22 जून की है वारदात

जानकारी के मुताबिक घटना 22 जून 2023 की है। जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 19 साल की युवती अपनी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में पहुंची थी। आरोप है कि यहां घोसी ब्रदर्स एजेंसी चलाने वाला सोनू उर्फ सिकंदर अहमद पहुंच गया।

गेस्ट हाउस से किया था लड़की को अगवा

परिवार वालों का आरोप है कि सिंकदर ने लड़की का अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपी उसे कुछ दूर एक निर्माणाधीन मकान में ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर ईंट मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिवार वालों ने लड़की को कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

तालाब की जमीन पर बना था मकान

बताया गया है कि पुलिस ने आरोपी सिकंदर को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, सिकंदर द्वारा तालाब की जमीन को घेरकर बनाए तीन मंजिला मकान पर मंगलवार को पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच गई। इसके बाद बुल्डोजर से तीन मंजिला मकान को ढहा दिया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ