Crime News: बाराबंकी में भाई ने की बहन की हत्या, कटा सिर लेकर घंटों गांव में घूमता रहा, पुलिस ने दबोचा
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Crime News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी बहन का सिर धड़ से अलग कर दिया। इतनी ही नहीं, आरोपी अपनी बहन के कटे हुए सिर को लेकर गांव में घूमता रहा। फिर गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक मामला बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव मिठवारा का है। यहां रियाज का नाम युवक अपने परिवार के साथ रहता था। गांव वालों ने बताया है कि कुछ दिन पहले रियाज की बहन आसिफा गांव के ही रहने वाले अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। आसिफा के परिवार वालों ने संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। तलाश में जुटी पुलिस ने दोनों को गांव के बाहर से ही बरामद किया था।
थाना फतेहपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मिठवारा में सगे भाई द्वारा बहन की गर्दन काट कर हत्या कर देने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक, उत्तरी की बाइट-#UPPolice #barabankipolice@Uppolice@adgzonelucknow@igrangeayodhya pic.twitter.com/3wejroxov5
— Barabanki Police (@Barabankipolice) July 21, 2023
इसके बाद पुलिस ने प्रेमी को जेल भेज दिया था, जबकि आसिफा को परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया था। लेकिन परिवार में विवाद यहीं नहीं थमा। बताया गया है कि रियाज इसके बाद से अपनी बहन आसिफा से नफरत करने लगा था। दोनों में आए दिन विवाद होता था। शुक्रवार को भी दोनों भाई-बहनों में विवाद हुआ था।
इसके बाद रियाज ने आसिफा पर हमला बोल दिया। किसी धारदार हथियार से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद आसिफा के सिर को लेकर गांव में घूमता रहा। जब यह नजारा गांव वालों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। गांव वालों ने तत्काल पुलिस को फोन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी रियाज को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसकी निशानदेही पर आसिफा के धड़ को बरामद कर लिया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: