OYO Room में आखिर क्या हुआ? प्रेमिका रूठी तो प्रेमी ने उठाया ये कदम
Edited By Naresh Chaudhary

प्रतीकात्मक तस्वीर।
Edited By Naresh Chaudhary

प्रतीकात्मक तस्वीर।
Crime News: नोएडा से मोहम्मद यूसुफ की रिपोर्टः उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां के कोतवाली सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर-27 स्थित एक ओयो होटल में युवक ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच में सामने आया है कि युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ठहरा था। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और फिर युवक ने आत्मघाती ककदम उटा लिया। जिस वक्त युवक ने फांसी लगाई, उस समय उसकी गर्लफ्रेंड बाहर गई हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, आत्महत्या करने वाले शख्स की पहचान 29 वर्षीय विक्रांत सिंह चौहान के रूप में हुई है। वह सेक्टर-44 के छलेगा गांव में रहता था। बताया गया है कि विक्रम बुधवार अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सेक्टर-27 के अट्टा गांव में स्थित राज नाम ओयो होटल में शाम को पहुंचा था।
दोनों ने होटल के रिसेप्शन पर आईडी कार्ड दिखाकर और अपने लिए कमरा बुक किया। बताया गया है कि होटल के कमरे में विक्रांत का अपनी गर्लफ्रेंड के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद नाराज होकर उसकी गर्लफ्रेंड कमरे से बाहर चली गई। जब वह लौटी तो विक्रांत पंखे से फंदे के सहारे लटका हुआ था। यह देख गर्लफ्रेंड के होश उड़ गए। उसने शोर मचाया तो होटलकर्मी इकट्ठा हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची सेक्टर-20 पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया है कि पुलिस विक्रांत की गर्लफ्रेंड से पूछताछ कर रही है। जांच में सामने आया है कि दोनों में काफी दिनों से दोस्ती थी। होटल में लगे कैमरों की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अब तक कोई शिकायत नहीं दी गई है। अगर शिकायत आती है कि केस दर्ज आगे की कार्रवाई की जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: