Prayagraj Crime News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां रक्षाबंधन से पहले 10वीं के छात्र की सरेराह मनचलों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया गया है कि छात्र अपनी बहन से छेड़छाड़ कर रहे आरोपियों का विरोध कर रहा था। आरोपियों ने इस बात पर छात्र को तब तक पीटा जब तक वह अधमरा नहीं हो गया। इस बीच उसकी बहन लोगों से मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। मामला गैर समुदायों का है।
एक ही स्कूल में पढ़ते थे भाई-बहन
छात्र की पहचान पुरादलू गांव निवासी सत्यम शर्मा (16) के रूप हुई है। सत्यम के चाचा के बेटी (चचेरी बहन) उसी के स्कूल में पढ़ती है। उसने बताया कि दोनों भाई-बहन सोमवार को स्कूल से घर जा रहे थे। तभी तुर्कपुरवा मोहल्ले में गैर समुदाय के लड़कों ने छात्रा का हाथ पकड़ लिया। ये आरोपी छात्र भी उसी स्कूल में पढ़ते हैं। जब सत्यम ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने हमला कर दिया।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1696451785895076226
यह भी पढ़ेंः महिला सुरक्षा गार्ड से गाजियाबाद में दरिंदगी; पिटाई के बाद किया गैंगरेप, अस्पताल में तोड़ा दम
अधमरा होने तक पीटा छात्र
आरोप है कि आरोपियों ने सत्यम को पटरों से पीटना शुरू कर दिया। आरोपी उसे तब तक पीटते रहे जब तक वह अधमरा नहीं हो गया। इस दौरान छात्रा लोगों से मदद की भीख मांगती रही, लेकिन कोई नहीं आया। छात्रा ने बताया कि भाई सत्यम रास्ते में करीब आधे घंटे तक तड़पड़ता रहा। इसके बाद उसकी सांसें थम गईं।
पुलिस कमिश्नर-डीएम पहुंचे
जैसे ही घटना की घटना की जानकारी छात्र और छात्रा के परिवार वालों को लगी तो भारी संख्या में लोग खीरी चौराहे पर जमा हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रयागराज पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा और जिलाधिकारी संजय खत्री भारी संख्या में फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को शांत कराया। कहा, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ताजा जानकारी के मुताबिक घटना के बाद पूरा जिला प्रशासन हरकत में है। छात्र की हत्या के मामले के पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा पुलिस आयुक्त ने मामले में लापरवाही बरतने को लेकर थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया है।
संबंधित खबरें
उत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
2 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
4 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
16 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
20 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
20 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines