Crime News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में शख्स की करतूत से पूरे शिक्षक समाज को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां के एक प्राथमिक विद्यालय (सरकारी स्कूल) के प्रधानाध्यापक को बच्चों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार और अश्लील हरकतें करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, आरोपी दुर्गा प्रसाद जयसवाल जिले के प्राथमिक विद्यालय में तैनात था। हाल ही में आरोपी शिक्षक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जैसे ही ये वीडियो संबंधित अधिकारियों तक पहुंच गया, जिस पर प्रशासन ने संज्ञान लिया और शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की।
डीएम ने कठोर कार्रवाई के दिए निर्देश
कथित वीडियो में शिक्षक नशे की हालत में स्कूल में बैठ हुआ बताया गया था। बहराइच की जिलाधिकारी मोनिका रानी ने गुरुवार को एएनआई को बताया कि मामला सामने आया है, जिसमें आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए जांच के बाद उचित और कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
बीएसए ने दिए विभागीय जांच के आदेश
उधर, बेसिक शिक्षा अधिकारी राम अव्यक्त तिवारी ने कहा कि शिक्षक दुर्गा प्रसाद जयसवाल पर बच्चों ने कई बार अश्लीलता और शर्मनाक हरकतें करने का आरोप लगाया है। शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है और आरोपी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
5 mins agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
6 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
9 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
9 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
19 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
22 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines