एसी सिनेमा हॉल में दर्शकों ने दिखाया असली 'गदर' तो बाउसंरों ने पुलिस के सामने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, Watch Video
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के एक मॉल में उस वक्त ‘गदर’ मच गया, जब थिएटर में बैठे लोगों ने एसी बंद होने की शिकायत की। हंगामा हुआ तो मारपीट हो गई। आरोप है कि सिनेमा हॉल के बाउंसरों ने दर्शकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इतना ही नहीं, पुलिस के सामने ही बाउंसरों ने अपनी दबंगई दिखाई। अब पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने सिनेमा हॉल के मैनेजर समेत कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक घटना कानपुर के किदवई नगर की है। यहां साउथ एक्स मॉल है। यहां बुधवार को नाइट शो में लोग गदर-2 फिल्म देखने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान थिएटर का एसी बंद हो गया। गर्मी के कारण दर्शकों की हालत खराब हो गई। उन्होंने एसी चलाने के लिए हंगामा कर दिया। इस दौरान सिनेमा हॉल के बाउंसरों से उनकी बहस हो गई। देखते ही देखते बहस बढ़ा गई।
आरोप है कि सिनेमा हॉल के बाउंसरों ने हंगामा कर रहे दर्शकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। सूचना पर जूही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हंगामे को शांत करने की कोशिख की, लेकिन बाउंसर पुलिस के सामने ही लोगों को पीटते रहे। मारपीट में कई लोगों को चोटें भी आई हैं। इसके बाद पीड़ितों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।
जूही थाने के इंचार्ज जितेंद्र सिंह ने बताया है कि हॉल का एसी बंद होने और टिकट के पैसे वापस मांगने पर विवाद हुआ था। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। हॉल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: