---विज्ञापन---

एक और भाजपा नेता को दिनदहाड़े घर के सामने मारी गोली, फायरिंग से फैली दहशत

Crime News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में बुधवार दोपहर घर के बाहर खड़े एक भाजपा नेता को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगते ही भाजपा नेता वहीं गिर पड़े। इसके बाद परिवार वालों ने उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। हालांकि उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। […]

---विज्ञापन---

Crime News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में बुधवार दोपहर घर के बाहर खड़े एक भाजपा नेता को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगते ही भाजपा नेता वहीं गिर पड़े। इसके बाद परिवार वालों ने उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। हालांकि उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। करीब पांच दिन पहले भी मुरादाबाद में भी भाजपा नेता की बाइक सवारों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

घर के सामने मारी गोली

जानकारी के मुताबिक मामला आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र की विजय नगर कॉलोनी का है। यहां भाजपा नेता राकेश कुशवाह दोपहर में अपने घर के सामने खड़े थे। बताया गया है कि इसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाश यहां पहुंचे और राकेश कुशवाह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से लहूलुहान हुए राकेश वहीं गिर पड़े। उधर, फायरिंग की आवाज सुनकर परिवार वाले बाहर निकल आए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ेंः भाजपा नेता की सरेराह हत्या, तीन बदमाशों ने घेरकर की अंधाधुंध फायरिंग, सीसीटीवी में वारदात कैद

पुलिस ने बताया फायरिंग का ये कारण

परिवार वालों ने गंभीर हालत में राकेश को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस पूरे इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया है कि घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मामला पारिवारिक है। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

---विज्ञापन---

मुरादाबाद में भी भाजपा नेता को मारी थी गोली

बता दें कि करीब 5 दिन पहले मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र में भी एक सक्रिय भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। भाजपा नेता अनुज चौधरी पार्श्वनाथ हाउसिंग सोसायटी के सामने अपने एक साथी के साथ टहल रहे थे। इसी दौरान हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। फायरिंग की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

First published on: Aug 16, 2023 05:36 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola