---विज्ञापन---

Crime News: लखनऊ कोर्ट में गैंगस्टर संजीव जीवा की हत्या के बाद राजधानी में अलर्ट, घायल पुलिसवाले ने बताई आंखों-देखी

Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार दोपहर को सिविल कोर्ट में पेशी पर आए गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी है। वारदात के बाद प्रदेश की राजधानी में हलचल तेज हो गई है। जानकारी पर यूपी के एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने भी मौके पर […]

---विज्ञापन---

Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार दोपहर को सिविल कोर्ट में पेशी पर आए गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी है। वारदात के बाद प्रदेश की राजधानी में हलचल तेज हो गई है।

जानकारी पर यूपी के एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने भी मौके पर पहुंच कर मामले की पूरी जानकारी ली है। वहीं कोर्ट में हुए फायरिंग के दौरान पुलिस कर्मी और एक डेढ़ साल की बच्ची घायल हैं। उनका इलाज चल रहा है।

---विज्ञापन---

सिविल कोर्ट पहुंचे एडीजी कानून-व्यवस्था

घटना के बाद शाम को उत्तर प्रदेश के स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार लखनऊ के सिविल कोर्ट में पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया को बताया कि आज दोपहर करीब 3:55 बजे गैंगस्टर संजीव उर्फ जीवा लखनऊ सिविल कोर्ट में पेशी के लिए जा रहा था।

जैसे ही वह कोर्ट पहुंचा, वकील के वेश में आए एक व्यक्ति ने उस पर गोली चला दी, जिसमें जीवा, 2 पुलिस वालों और 1.5 साल की बच्ची घायल हो गए। इलाज के दौरान संजीव उर्फ जीवा की मौत हो गई। जबकि पुलिस कांस्टेबल और लड़की दोनों स्थिर हैं। उनका इलाज चल रहा है। गोली चलाने वाले को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

---विज्ञापन---

लखनऊ के डीएम बोले- जांच जारी

उधर लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने बताया कि संजीव उर्फ जीवा की लखनऊ सिविल कोर्ट में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

---विज्ञापन---

पुलिस ने सील की वारदात वाली जगह

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिन दहाड़े हुए इस वारदात के बाद अलर्ट जारी किया गया है। शहर के कई इलाकों में पुलिस फोर्स की गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही पुलिस ने वारदात वाले स्थान को सील कर दिया है। उधर डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद जीवा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1666442871476461571

---विज्ञापन---

कोर्ट में फायरिंग के दौरान घायल एक पुलिस कर्मी ने बताया कि वे मौके पर खड़े थे। संजीव जीवा को कोर्ट के दरवाजे में घुस ही रहे थे कि तभी फायरिंग शुरू हो गए। पुलिस कर्मी ने बताया कि सब कुछ इतना तेजी से हुआ कि कुछ भी समझ में नहीं आया। सिपाही ने बताया कि उनके पैर में भी गोली लगी है।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

First published on: Jun 07, 2023 09:47 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola