Crime News: पीलीभीत में प्रेमिका को गोली मारने के बाद प्रेमी ने की खुदकुशी; मर्डर-सुसाइड मिस्ट्री में उलझी पुलिस
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Crime News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में सनकी युवक ने अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद अपने घर में घुसकर आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक घटना जिले के घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव ज्ञानपुर की है। दोनों की पहचान गांव निवासी मंजीत यादव और अर्चना के रूप में हुई है। बताया गया है कि मंजीत अपने घर के सामने बैठा था। इसी दौरान अर्चना अपनी एक सहेली के साथ धान की रोपाई के लिए जा रही थी। तभी मंजीत ने अर्चना को तमंचे से गोली मार दी।
अर्चना को गोली मारने के बाद मंजीत अपने घर में घुस गया और फिर उसी तमंचे से खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। गांव वालों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों के परिवार वालों और गांव वालों से बात की।
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। आशंका है कि उसी विवाद से नाराज होकर मंजीत ने घटना को अंजाम दिया। हालांकि अभी तक हत्या और आत्महत्या की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच की जा रही है। जल्द ही वजह सामने आ जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: