Crime News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सख्स ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या के बाद खुद की जान दे दी। गांव वालों की सूचना पर भारी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने पांचों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया गया है कि परिवार में कहासुनी के बाद शख्स ने इस वारदात को अंजाम दिया।
पति-पत्नी में हुआ था विवाद
जानकारी के मुताबिक ये घटना जिले के मड़ियाहू थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव की है। यहां नागेश विश्वकर्मा अपनी पत्नी राधिका और तीन बच्चे (बड़ी बेटी निकिता, बेटा आदर्श और 3 साल की बेटी आयुषी) रहते थे। गांव वालों ने बताया कि बुधवार सुबह किसी बात पर पति-पत्नी में कहासुनी हो गई। इसके बाद नागेश ने अपना होश खो दिया।
पहले पत्नी को मारा, फिर बच्चों को
बताया गया है कि नागेश ने लोहे की रॉड से पत्नी की पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद भी आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ। शख्स ने एक-एक करके अपने तीनों को भी मौत के घाट उतार दिया। वहीं काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची।
दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसी पुलिस
पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो कमरे में बैड पर पति और तीनों बच्चों के शव पड़े हुए थे। वहीं पति नागेश का शव फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद पुलिस ने पांचों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जिले के एसपी अजयपाल शर्मा ने बताया है कि साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
6 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
11 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
11 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
15 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
16 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines