Crime News: इटावा में महिला ने की आत्महत्या; पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, SSP ने कर दी बड़ी कार्रवाई

Crime News, Etawah News, Etawah Police, Etawah Crime News, UP News

Crime News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में गुरुवार को एक महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला के परिवार वाले और गांव वालों का आरोप है कि पुलिस ने महिला का उत्पीड़न किया, जिसके बाद महिला ने आत्मघाती कदम उठा लिया। इसी आरोप के साथ गांव वालों ने महिला का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। मामले की जानकारी होने पर अधिकारियों ने दो पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।

परिवारवालों ने बताई ये कहानी

जानकारी के मुताबिक मामला इटावा के पूथन सकरौली गांव का है। आत्महत्या करने वाली महिला की पहचान सपना के रूप में हुई है। सपना सास सीता देवी ने बताया कि घर में बेटे की शादी थी। इस पर पास के इलाके से अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी मंगवाई थी। आरोप है कि एक सिपाही ने ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया। जानकारी होने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे।

मारपीट के बाद भी परेशान कर रही थी पुलिस

बुजुर्ग महिला का आरोप है कि इस दौरान आरोपी सिपाही हिंसक हो गया। उसने सपना के साथ अभद्रता शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि सिपाही ने सपना का हाथ पकड़ा और उसके फाड़ने का प्रयास किया। महिला ने बताया कि इसके बाद भी आरोपी सिपाही नहीं माना। उसने घर पर आकर भी मारपीट और तोड़फोड़ की। इससे आजीज आई महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

पीड़ित परिवार को दिया आश्वासन

पुलिस अधीक्षक (नगर) कपिलदेव सिंह ने बताया है कि 6 जून को कुछ पुलिसकर्मियों और महिला के बीच बहस हुई थी। महिला की मौत का कारण पता नहीं चला है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। हम घटना के सभी तथ्यों की जांच कर रहे हैं।

जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने पीड़ित परिवार वालों को पूरा आश्वासन दिया है। उधर, मामले की जानकारी होने पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने आरोपी सिपाही विजय कुमार और चौकी प्रभारी अंकित पटेल को निलंबित कर दिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ