Crime News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 60 साल की वृद्धा ने अपनी बहू की गोली मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, इस वारदात को लूट के दौरान हत्या का रूप देने की भी कोशिश की गई। अब पुलिस ने इस मामले में कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं।
डेढ़ साल पहले हुई थी कोमल-अमित की शादी
जानकारा के मुताबिक यह घटना जिले के गंगानगर इलाके में मंगलवार की है। यहां दिल्ली की रहने वाली कोमल की करीब डेढ़ साल पहले यहां रहने वाले अमित कुमार से शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद कोमल और अमित पास में दूसरे घर किराए पर रहने लगी। बताया गया है कि घर के काम में कोमल अपने पति अमित से मदद कराती थी। घर में सास की एंट्री बैन कर दी थी।
सास ने बनाई योजना
इस बात को लेकर अमित की मां राधिका देवी और ससुर नरेंद्र सिंह परेशान थे। जिला पुलिस के अधिकारियों ने बताया है कि इसके बाद 60 साल की सास राधिका ने बहू कोमल को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। उसने यू-ट्यूब से हत्या का तरीका सीखा। योजना के तहत सास ने बेटे अमित और अपने पति नरेंद्र को बाहर भेज दिया।
माथे पर सटाकर मारी गोली
इसके बाद राधिका देवी बहू के घर में घुसी। कोमल उस वक्त सो रही थी। तभी सास ने उसके माथे पर तमंचा सटा कर फायर कर दिया। कोमल की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वारदात को लूट के दौरान हत्या की शक्ल देने की कोशिश की गई। राधिका ने तमंचा एक पानी की टंकी में फेंक दिया। सूचना पर थाना पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे।
पति और ससुर भी गिरफ्तार
अमरोहा के एसपी आदित्य लंगेह ने बताया कि आरोपी सास राधिका समेत कोमल के पति अमित कुमार और पति नरेंद्र सिंह के खिलाफ भी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पड़ताल के दौरान पुलिस ने एक पानी की टंकी से तमंचा भी बरामद कर लिया है।
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
7 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
12 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
12 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
16 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
17 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines