हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई में किस-किस ने की शिरकत? यहां देखें फोटोज

क्रिकेट और राजनीति की दुनिया से जुड़े तमाम लोग रिंकू सिंह और सबसे युवा सांसदों में शुमार प्रिया सरोज की सगाई में शामिल हुए। अखिलेश यादव, डिंपल यादव, जया बच्चन, और प्रवीण कुमार जैसे दिग्गज इस कार्यक्रम में शामिल थे।

विज्ञापन
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई में शामिल हुईं तमाम हस्तियां (फाइल फोटो)

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज ने 8 जून को सगाई कर ली है। यूपी की राजधानी लखनऊ में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें करीब 300 मेहमान शामिल हुए। रिंग पहनाए जाने के बाद प्रिया सरोज भावुक हो गईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इन दोनों की सगाई में कौन-कौन से विशेष मेहमान शामिल हुए?

जानकारी के अनुसार, इस समारोह में क्रिकेट और राजनीति जगत से जुड़े 300 से अधिक मेहमान शामिल हुए। इसमें समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ शामिल हुए। इसके साथ तमाम सपा नेता भी पहुंचे थे। पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार और पीयूष चावला, यूपी रणजी टीम के कप्तान आर्यन जुयाल भी पहुंचे थे। समाजवादी पार्टी की सांसद और अभिनेत्री जया बच्चन ने भी शिरकत की।

कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला और सपा के वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे। शिवपाल यादव भी इस सगाई कार्यक्रम में मेहमान बने थे। इसके साथ ही इस निजी कार्यक्रम में दोनों ही परिवारों के कुछ खास लोग शामिल हुए थे।

विज्ञापन


कौन हैं प्रिया सरोज?

प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी से सांसद हैं। वह 25 साल की उम्र में उत्तर प्रदेश के मछलीशहर निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज कर सांसद बनीं और भारत की सबसे युवा सांसदों में से एक के रूप में अपनी पहचान बना ली है। वह सपा के वरिष्ठ नेता तूफानी सरोज की बेटी हैं। साल 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने भाजपा के बी.पी. सरोज को 35,000 से अधिक वोटों से हराकर जीत हासिल की।


प्रिया सरोज की सगाई आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेलने वाले रिंकू सिंह से हुई है। रिंकू सिंह ने धमाकेदार बल्लेबाज़ के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। 2025 के आईपीएल में रिंकू सिंह को KKR ने 13 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो रिंकू सिंह को BCCI की तरफ से साल में 60 से 80 लाख रुपये मिलते हैं। जानकारी के अनुसार, रिंकू की कुल संपत्ति 8 से 9 करोड़ रुपये के बीच है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola