दिल्ली से सटे नोएडा में गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के तहत ऑपरेशन कन्वैक्शन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत नाबालिग छात्रा का अपहरण कर उसके साथ हैवानियत करने वाले ट्यूशन टीचर को गिरफ्तार किया गया और उसे 20 साल की सजा मिली। इसके साथ ही आरोपी ट्यूशन टीचर पर 95 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना न भरने की वजह से अब उसे 6 महीने की अतिरिक्त जेल सजा भुगतनी होगी।
आरोपी को 20 साल की सजा
पुलिस इस अभियान के जरिए अपराध को रोकने और अपराधियों को सजा दिलाने का काम कर रही है। अभियान के तहत पुलिस ने थाना सेक्टर 20 में दर्ज नाबालिक छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में लगातार पैरवी की। साथ ही कोर्ट में आरोपी के खिलाफ सबूत पेश किए। कोर्ट ने भी सबूतों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी ट्यूशन टीचर को दोषी करार दिया। कोर्ट ने आरोपी को 20 साल की सजा और 95 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।
साल 2021 का है मामला
बता दें कि ये मामला साल 2021 का है। नोएडा के नया बास गांव में किराए पर अपने परिवार के साथ रहने वाली 13 साल की लड़की 17 मार्च 2021 की शाम छात्रा ट्यूशन पढ़ने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश करने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब जांच के लिए शिक्षक के कमरे पर भी पहुंची, वहां छात्रा का बैग और बोतल मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की। जांच के दौरान पुलिस ने गाजियाबाद से दोषी ट्यूशन टीचर कुंदन को गिरफ्तार कर नाबालिग छात्रा को बरामद किया। आरोपी ने 8 दिन तक छात्रा को बंधक बना कर उसके साथ रेप किया।
यह भी पढ़ें: रोज नोएडा आने वाले 1 लाख लोगों को होगा फायदा, बनेगा यूपी के दो शहरों को जोड़ने वाला एक्सप्रेसवे
8 दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म
पुलिस ने जो चार्जशीट दाखिल की, उसके अनुसार ट्यूशन टीचर कुंदन ने उसे नशीला पदार्थ पिला दिया था। वहां से उसे गाजियाबाद ले गया। वहां एक किराए के कमरे में रखा। 8 दिन तक बंधक बनाकर रखा और रोजाना दुष्कर्म किया। अपर सत्र विशेष न्यायाधीश पॉक्सो द्वितीय की कोर्ट ने सुनवाई के दौरान पीड़िता और उसकी मां के बयान को अहम माना। सुनवाई के दौरान कुल 12 गवाह पेश हुए। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने शिक्षक कुंदन को दोषी करार दिया और 20 साल के कारावास की सजा सुनाई है, साथ ही एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
संबंधित खबरें
यूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
1 hr agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
2 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
3 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
3 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
4 hrs agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
17 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
22 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
23 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
1 day agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines