A Young Man Lost His Life In A Dispute Between Brothers: उत्तर प्रदेश में नशे में डूबे दो भाइयों एक अन्य युवक की पीट-पीटकर हत्याकर दी। दरअसल मामला बदायूं का हैं जहांं शराब पीकर दो सगे भाई आपस में गाली-गलौज कर रहे दो सगे भाइयों को टोकना और बीच बचाव एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। सगे भाइयों ने अपने पिता के साथ मिलकर युवक की लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी। स्थानीय लोगों ने युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेडइंजरी से युवक की मौत का कारण स्पष्ट हुआ है।
पिता- पुत्र पर हत्या का मामला दर्ज
घटना कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव मोहन नगला की है। सोमवार देर शाम गांव निवासी केदार के यहां एक समारोह था। जिसमे गांव के ही हुकुम सिंह का 30 वर्षीय बेटा सिद्धार्थ शामिल होने के लिये जा रहा था। इसी बीच गांव निवासी नेमसिंह के बेटे पुष्पेंद्र और धर्मवीर रास्ते में खड़े होकर नशे में गाली गलौज कर रहे थे। कादरचौक थाना इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह ने बताया कि मारपीट के दर्ज मुकदमे को गैर इरादतन हत्या में दर्ज कर लिया गया है। पिता पुत्र समेत तीन मुकदमे में नामजद है।
हेड इंजरी से हुई मौत
मंगलवार को युवक के शव के हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर में लगी गंभीर चोट बनी है। लाठी डंडे से मारने से युवक के सिर में गंभीर चोट लगी थी। पोस्टमार्टम मे युवक के शरीर पर आठ चोटों के गंभीर निशान मिले। हत्यारोपियों ने नशे में युवक को बुरी तरह से पीटा थी। जिसकी वजह से उसकी जान चली गई। मृत युवक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपियों का मृत युवक से कुछ दिन पहले मामूली विवाद हुआ था।लेकिन बाद में बोलचाल शुरू हो गई थी। इसके बावजूद आरोपियों ने उनके बेटे की नशे में जान ले ली।
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
7 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
9 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
11 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
13 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
13 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
15 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
15 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
17 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
19 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines