Corona Alert: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में एक साथ 39 छात्राएं कोरोना संक्रमित पाई गईं हैं। मामला मितौली प्रखंड के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय का है। एक साथ इतनी संख्या में छात्राओं के कोरोना संक्रमित पाए जाने के की पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने की है।
लखीमपुर खीरी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) संतोष गुप्ता ने कहा कि रविवार को कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के दौरान स्कूल स्टॉफ का एक सदस्य भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने आवासीय स्कूल के पूरे परिसर को क्वारैंटाइन सेंटर में बदल दिया। उन्होंने बताया कि इस साल एक साथ इतनी भारी संख्या में एक साथ कोरोना संक्रमितों के मिलने का ये पहला मामला है।
स्कूल के सभी छात्राओं के सैंपल टेस्टिंग के लिए भेजे थे
CMO संतोष गुप्ता ने कहा कि कोरोना की सूचना के बाद स्कूल में एक मेडिकल टीम भेजी गई थी। मेडिकल टीम ने स्कूल के स्टॉफ और छात्राओं के सैंपल कलेक्ट किए थे। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट में 38 छात्राओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से अधिकतर बिलकुछ ठीक हैं।
सीएमओ ने कहा कि सभी छात्राओं और कर्मचारियों को कैंपस में 7 दिन के क्वारैंटाइन की सलाह दी गई है और उन्हें दवाई की किट उपलब्ध करा दी गई है। सीएमओ ने कहा कि दो छात्रों को छोड़कर सभी छात्रों की हालत ठीक है। उन्होंने कहा कि कोविड पॉजिटिव पाए गए लोगों को स्कूल परिसर में एक अलग विंग में रखा गया है।
इमरजेंसी के लिए स्कूल के बाहर एंबुलेंस तैनात
मोतीपुर में एक मदर एंड चाइल्ड विंग को परिसर में छात्रों और कर्मचारियों के बीच किसी भी चिकित्सा आवश्यकता के लिए 20 बिस्तर तैयार रखने को कहा गया है। गुप्ता ने कहा, “मैंने व्यक्तिगत रूप से छात्रों से बात की और उन्हें हर तरह की मदद का आश्वासन दिया। हम स्वास्थ्य की स्थिति पर नजर रख रहे हैं।” उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति के लिए कस्तूरबा स्कूल में एक एम्बुलेंस भी तैनात की गई है।
देश में 24 घंटे में कोरोना के 1805 नए केस
देश में आज कोरोना के 1805 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से 6 लोगों की मौत की खबर है। बीते 24 घंटे में चंडीगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से 1-1, जबकि केरल में दो मौतें हुई है। इससे पहले रविवार को देश में कोरोना के 1890 नए मामले आए थे, जबकि इस दौरान 7 लोगों की मौत हुई थी। यानी कल के मुकाबले आज देश में कोरोना के 85 कम नए केस सामने आए हैं।
पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के संक्रमण को 932 लोग मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 10,300 हो गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 867 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 134 दिन बाद यह पहला मौका है जब देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 10,000 के पार पहुंची है।
देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 47 लाख 05 हजार 952 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 4 करोड़ 41 लाख 64 हजार 815 हो गया है। देश में अब तक कुल 5 लाख 30 हजार 831 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
देश में अबतक कोरोना की ताजा स्थिति (India Corona Updates)
- अभी कुल एक्टिव केस- 10 हजार 300
- अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 47 लाख 05 हजार 952
- अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 41 लाख 64 हजार 815
- अबतक कुल मौतें- 5 लाख 30 हजार 837
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, डेली पॉजिटिव रेट 1.56 फीसदी तो वीकली पॉजिटिव रेट 1.29 प्रतिशत है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.79 फीसदी पहुंच गया है, जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.65 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
11 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
14 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
15 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
20 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines