Conversion in Uttarakhand: पुरोला में लव जिहाद के बाद पौड़ी में धर्म परिवर्तन का मामला; पुलिस ने बाप-बेटे को किया गिरफ्तार

Conversion in Uttarakhand, love jihad in Purola, Conversion Case, Pauri Garhwal News, Uttarakhand News

Conversion in Uttarakhand: उत्तराखंड के पुरोला में अभी कथित तौर पर लव जिहाद का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि यहां के पौड़ी गढ़वाल में अब धर्मांतरण का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक मुस्लिम पिता-पुत्र का गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों एक गैर मुस्लिम युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे थे।

विज्ञापन

लड़की के पिता ने लगाए ये आरोप

जानकारी के मुताबिक मामला पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर इलाके का है। उत्तराखंड पुलिस ने बताया कि एक लड़की पर कथित तौर पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने के आरोप में पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी श्याम दत्त नोटियाल ने बताया कि एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसकी बेटी को एक शख्स इस्लाम अपनाने, हिजाब पहनने और नमाज पढ़ने के लिए मजबूर कर रहा है।

विज्ञापन

गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच शुरू

इतना ही नहीं, पीड़ित पिता आरोप है कि आरोपी कथित तौर पर उस पर शादी करने के लिए भी दबाव डाला। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार करके मामले की गंभीरता के साथ जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि इन दिनों उत्तराखंड में धर्मांतरण और लव जिहाद का मुद्दा काफी छाया हुआ है। कुछ दिन पहले ही पुरोला में लव जिहाद को लेकर काफी बवाल हुआ था।

विज्ञापन

पुरोला में लव जिहाद का उछला था मामला

कुछ समय पहले ही उत्तराखंड में उत्तरकाशी के कस्बा पुरोला में एक मुस्लिम लड़के समेत दो लोगों पर एक नाबालिग हिंदू लड़की के अपहरण का आरोप लगा था। इसके बाद पुरोला में काफी तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। प्रधान संगठन ने महापंचायत का ऐलान किया था, जिसके बाद प्रशासन को पुरोला में धारा 144 लगानी पड़ी थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ