हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कानपुर मां-बेटी अग्निकांड पर पूर्व सांसद अनिल शुक्ला का विवादित बयान, कहा-औरतों में आग लगाने की प्रवृति होती है

विज्ञापन
अनिल शुक्ला

कानपुर: उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति और पूर्व सांसद अनिल शुक्ला ने विवादित बयान दिया है। कानपुर देहात में डेमोलेशन ड्राइव के दौरान मां-बेटी की जलकर मौत मामले में उन्होंने यह बयान दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने कहा कि महिलाओं में आग लगाने प्रवृत्ति होती है।

पूर्व सांसद बोले-अग्निकांड में गलती परिवार की

पूर्व सांसद ने आगे कहा है कि अग्निकांड में गलती परिवार की थी। इस कारण मां-बेटी की मौत हुई। उन्होंने कहा कि सीनियर अधिकारियों के दबाव में आकर निर्दोष लोगों के ऊपर गलत कार्रवाई कर दी गई है। इससे पहले घटना को दुखद करार देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए थे।

यह है पूरा मामला

गौरतलब है कि बीते सोमवार शाम कानपुर देहात जिले के रूरा थाना इलाके के मडौली गांव में अतिक्रमण विरोधी अभियान चल रहा था। इस दौरान एक अधेड़ उम्र की महिला और उसकी बेटी ने कथित तौर पर अपनी झोपड़ी में खुद को आग लगा ली। जिससे दोनों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola