News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के सेक्टर चाई थ्री की ग्रीन बेल्ट में पेड़ों को काटे जाने की घटना पर संज्ञान लेते हुए प्राधिकरण ने संबंधित कॉन्ट्रैक्टर योगेंद्र एसोसिएट्स को ब्लैक लिस्ट कर दिया है। प्राधिकरण में कॉन्ट्रैक्टर की जमा सिक्योरिटी मनी जब्त करते हुए एफआईआर दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। उद्यान विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है। सहायक प्रबंधक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई, सुपरवाइजर अनूप भाटी और तकनीकी सुपरवाइजर महेश तिवारी का अनुबंध तत्काल समाप्त कर दिया गया है।
चाई थ्री की ग्रीन बेल्ट में पेड़ों को काटे जाने की घटना पर संज्ञान लेते हुए सीईओ एनजी रवि कुमार ने नाराजगी जताते हुए लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने उद्यान विभाग के डीजीएम संजय कुमार जैन, वरिष्ठ प्रबंधक पीपी मिश्र, प्रबंधक प्रशांत समाधिया और सहायक प्रबंधक हरिंदर सिंह के साथ मौके पर मुआयना किया। मौके पर पेड़ काटने की घटना की जांच-पड़ताल की। मौके पर पेड़ काटे जाने के साक्ष्य प्राप्त हुए।
एसीईओ ने ग्रीन बेल्ट के रखरखाव की कार्यदायी संस्था योगेंद्र एसोसिएट्स को ब्लैक लिस्ट करते हुए एफआईआर दर्ज कराने का निर्णय लिया। कॉन्ट्रैक्टर को इसी साल अप्रैल में चाई थ्री की ग्रीन बेल्ट व अन्य ग्रीनरी के रखरखाव के लिए दो साल की जिम्मेदारी दी गई थी। वरिष्ठ प्रबंधक पीपी मिश्र को कॉन्ट्रैक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को कहा है। कॉन्ट्रैक्टर की तरफ से प्राधिकरण में जमा सिक्योरिटी मनी भी जब्त करने को कहा गया है। साथ ही उद्यान विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक पर कार्रवाई हुई है। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।
एसीईओ ने स्पष्ट चेताया है कि वन विभाग की अनुमति के बिना पेड़ काटने वालों से प्राधिकरण सख्ती से निपटेगा। सीईओ एनजी रवि कुमार ने ग्रेटर नोएडा के निवासियों से पेड़ों को न काटने, पेड़ों की देखभाल करने और ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ, हरा भरा बनाने के लिए बृहद पौधरोपण करने की अपील की है।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट में बन रहे 4 यूजीआर, पानी संकट से मिलेगा छुटकारा
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।