Viral Video: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक सिपाही को स्पोर्ट्स बाइक से स्टंट और रील बनाना मंहगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर आई रील के बाद जिले के पुलिस कप्तान ने सिपाही को निलंबित कर दिया है। घटना पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गई है। इससे पहले भी कई पुलिस कर्मियों पर रील्स बनाने के लिए गाज गिर चुकी है।
पहचान के बाद नपा सिपाही
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सिपाही की पहचान संदीप कुमार चौहान के रूप में हुई है। बताया गया है कि सिपाही यहां के कैंट थाने में तैनात है। सोशल मीडिया पर आई रील में दिख रहा है कि सिपाही वर्दी में एक स्पोर्ट्स बाइक राइड कर रहा है। राइड भी सामान्य नहीं है।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1685584122625015809?s=20
एसएसपी ने लिया एक्शन
इस दौरान कोई अन्य शख्स ने उसका वीडियो शूट कर रहा है। वीडियो के बैकग्राउंड में म्यूजिकल डायलॉग भी सुनाई दे रहा है। इसी वीडियो के सोशल मीडिया पर आने के बाद एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने सिपाही तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं।
पहले भी सामने आई हैं सिपाहियों की रील्स
बता दें कि इससे पहले भी कई पुलिस कर्मियों ने वीडियो रील्स बनाए थे। कुछ दिन पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले में में एक महिला सिपाही ने वर्दी में रील बनातकर वायरल की थी, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों से उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की थी।
संबंधित खबरें
यूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
1 hr agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
2 days agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines