Kanpur Train Conspiracy: उत्तरप्रदेश के कानपुर देहात जिले में एक बार फिर ट्रेन पलटाने की साजिश का खुलासा हुआ है। रेलवे ट्रैक पर छोटा वाला गैस सिलेंडर मिला है। जिससे टकराने के बाद ट्रेन डिरेल हो सकती थी। नाॅर्थर्न सेंट्रल रेलवे के प्रयागराज डिवीजन के प्रेमपुर रेलवे स्टेशन के पास एलपीजी का छोटा सिलेंडर मिला। यहां से मालगाड़ी गुजरने वाली ही थी ही तभी लोको पायलट ने मालगाड़ी को रोक दिया। जिसकी वजह से बड़ा हादसा टल गया है।
जीआरपी ने बताया कि घटना रविवार सुबह 5ः50 बजे कानपुर से 35 किमी. दूर प्रेमपुर रेलवे स्टेशन की है। मालगाड़ी कानपुर से प्रयागराज जा रही थी। प्रेमपुर में मालगाड़ी का स्टाॅप था। ट्रेन की स्पीड धीमी थी। लोको पायलट ने ट्रैक पर सिलेंडर रखा देखा तो घबरा गया। इसके बाद इमरजेंसी ब्रेक मारे। हालांकि ट्रेन का इंजन सिलेंडर के करीब पहुंच गया। इसके बाद ड्राइवर ने उतरकर देखा तो 5 किलो का गैस सिलेंडर पटरी पर रखा गया था। लोको पायलट ने घटना की सूचना सीनियर ऑफिसर को दी। सिलेंडर की खबर मिलते ही रेलवे में हड़कंप मच गया।
मौके पर पहुंचे रेलवे के अधिकारी
मामले की जानकारी जैसे ही वरिष्ठ अधिकारियों को हुई तो हड़कंप मच गया। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और जीआरपी मौके पर पहुंचे। अफसरों ने बताया कि मालगाड़ी कानपुर से प्रयागराज जा रही थी। ट्रेन प्रेमपुर स्टेशन से कुछ ही दूर चली थी कि मालगाड़ी के लोको पायलट को सिग्नल से कुछ दूर पहले सिलेंडर रखा हुआ मिला। इसके बाद इमरजेंसी ब्रेक लगाए और गाड़ी को रोक दिया गया।
ये भी पढ़ेंः क्या सच में लोगों को बीमार बना रहा है नैनी झील का पानी? हाईकोर्ट पहुंचा मामला
यूपी में एक महीने में 5वीं साजिश
बता दें कि यूपी में पिछले एक महीने में ट्रेन पलटाने की यह 5वीं साजिश है। इससे पहले कानपुर में 8 सितंबर को कासगंज रुट पर भरा सिलेंडर रखकर कालिंदी एक्सप्रेस को डिरेल करने की साजिश रची गई थी। ट्रेन के पास बोतल में बारूद और पेट्रोल रखा मिला था।
ये भी पढ़ेंः परमाणु पनडुब्बी,फाइटर जेट इंजन… फ्रांस ने भारत को दिया ऑफर, चीन-पाकिस्तान को लगी मिर्ची
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
4 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
13 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
13 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
16 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines