Uttar Pradesh Ghaziabad News (जुनेद अख्तर) : गाजियाबाद पुलिस ने शहर में दंगा भड़काने की साजिश का चौंका देने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने धार्मिक उन्माद फैलाकर दंगा कराने की साजिश रचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपियों ने शहर में दंगा भड़काने की साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपियों को लोहियानगर क्षेत्र से पकड़ा है। जांच में सामने आया कि ये सब एक सुनियोजित साजिश थी। फिलहाल पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
जांच में भैंस का निकला मांस
डीसीपी सिटी राजेश सिंह ने बताया कि 12 मार्च की रात गौ सेवक पवन तोमर को सूचना मिली कि लोहियानगर स्थित श्रीराम गौशाला में गौमांस रखा गया है। सूचना पर सिहानी गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने मौके से बरामद मांस को जांच के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि जांच में मांस भैंस का निकला। इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की गहनता से जांच शुरू की। डीसीपी ने बताया कि जांच में सामने आया कि ये सब एक सुनियोजित साजिश थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी योगेश और शिवम को गिरफ्तार किया है।
गौशाला कब्जा करने के लिए रचि साजिश
डीसीपी ने बताया कि छाया शर्मा और उसके परिवार ने शिव चंडी मंदिर स्थित गौशाला पर कब्जा करने की योजना बनाई थी। आरोप है कि उन्होंने अपने साथियों योगेश, शिवम और ऋषभ की मदद से 8 किलो मांस शाहरुख नामक व्यक्ति की मीट शॉप से खरीदा और गौशाला में रखवा दिया। फिर खुद ही सूचना देकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। डीसीपी ने बताया कि योगेश और शिवम ने पूछताछ में अन्य आरोपियों के नाम भी बताएं हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
बाप-बेटी का प्लान पुलिस ने किया फेल
पकड़े गए आरोपी योगेश और शिवम ने पूछताछ करने पर बताया कि छाया शर्मा और उनके पिता नंदकिशोर शर्मा की साजिश थी। दोनों गौशाला पर कब्जा जमाना चाहते थे। ट्रस्ट का खाता भी दोनों ही मिलकर संचालित करते हैं। डीसीपी ने बताया कि घटना का खुलासा होने के बाद से बाप-बेटी फरार चल रहे हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
आरोपियों को दिलाएंगे सख्त सजा
डीसीपी सिटी राजेश सिंह ने बताया कि आरोपियों ने जिले में दंगा भड़काने की साजिश रची थी। यह संगीन जुर्म है। आरोपियों के खिलाफ सिहानी गेट थाने में धार्मिक उन्माद फैलाने और दंगा भड़काने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। घटना में शामिल योगेश चौधरी और शिवम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
संबंधित खबरें
UP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
6 hrs ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
15 hrs agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
16 hrs agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
17 hrs agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
19 hrs agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
20 hrs agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
20 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
21 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
22 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines