यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का पीए अमित पाठक गिरफ्तार, पुलिस ने किया डकैती गैंग का खुलासा

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने डकैती डालने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि पकड़े गए आरोपियों में से एक यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का पीए अमित पाठक है।

Uttar Pradesh News, UP Police, UP Congress President Ajay Rai, Latest News, उत्तर प्रदेश खबर, यूपी पुलिस, वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट, यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, ताजा खबर

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय,पुलिस की गिरफ्त में उनका निजी सहायक

विज्ञापन

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की वाराणसी पुलिस ने डकैती डालने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का पीए अमित पाठक और उसका एक साथी है।

विज्ञापन

डकैती सहित कई धाराओं में केस दर्ज

वाराणसी पुलिस ने डकैती गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 45 वर्षीय अमित पाठक और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि अमित पाठक यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का पीए है। पुलिस ने दोनों बदमाशों के खिलाफ डकैती, चोरी, छेड़छाड़ और अन्य अपराधों के लिए कई एफआईआर दर्ज हैं। पुलिस अब इस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया राजनीतिक साजिश

बताया जा रहा है कि वाराणसी के चेतगंज थाने में एक महिला सचिना खातून के शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमित पाठक और आनंद पांडे के रूप में हुई है। इनमें अमित पाठक अजय राय का पीए है और आनंन उनका करीबी है। वहीं, इस पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का बयान आया है। उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश बताई है। सरकार विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है और उनका दमन करना चाहती है।

विज्ञापन

फर्जी मुकदमे दर्ज कर रहा प्रशासन

अजय राय ने आगे कहा कि अभी कुछ दिनों पहले भी एनएसयूआई के विकास सिंह पर भी मुकदमा दर्ज किया गया। ऐसे न जाने कितने झूठे मामले हैं, जब प्रशासन ने फर्जी मुकदमे दर्ज किए हैं। उन्होंने कहा कि वह सरकार की गलत नीतियों को विरोध करते रहेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ