Congress MP Tanuj Punia Attack On Yogi Govt: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन और सांसद तनुज पुनिया ने प्रदेश कांग्रेस हेडक्वार्टर पर प्रदेश में दलितों के खिलाफ बढ़ते उत्पीड़न और अपराधों पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि योगी सरकार में दलितों के खिलाफ अत्याचारों में भारी बढ़ोतरी हो रही है। इस दौरान तनुज पुनिया ने मशहूर कवि अदम गोंडवी की कुछ लाइनों में कहा कि तुम्हारी फाइलों में गांव का मौसम गुलाबी है, मगर ये आंकड़े झूठे हैं, ये दावा किताबी है।
वहीं तनुज पुनिया ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में दलितों के खिलाफ अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है और यह स्थिति बेहद चिंताजनक है। उन्होंने एनसीआरबी के ताजा आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि 2023 के आखिरी में जारी आंकड़ों के मुताबिक, पूरे देश में दलितों के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराध यूपी में दर्ज हुए हैं।
प्रदेश में अपराधों का बढ़ता सिलसिला
कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने मेरठ के कालिंदी गांव में 1 मार्च 2025 को एक दलित परिवार की बारात पर हमले का उदाहरण दिया, जिसमें दबंगों ने दूल्हे और उसके परिवार को अपमानित कर लूटपाट की। इसी तरह मथुरा के करनावल गांव में दलित युवकों की बारात पर हमले की घटना का भी उन्होंने जिक्र किया।
दलितों के खिलाफ बढ़ें अपराध- पुनिया
तनुज पुनिया ने प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में दलितों के खिलाफ हुई कई अपराधों की घटनाओं का जिक्र किया। इनमें कासगंज जिले के सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र में एक दलित युवक की हत्या, रायबरेली में दलित युवती के साथ दुष्कर्म, और अयोध्या में एक दलित लड़की की जघन्य हत्या की घटनाएं शामिल हैं।
सरकार नहीं उठा रही कोई कदम
कांग्रेस सांसद ने 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले पर आरोप लगाया कि सरकार ने कोर्ट के आदेशों का पालन नहीं किया, जो इस बात का सबूत है कि यह सरकार दलितों और आरक्षण विरोधी मंशा रखती है। बीजेपी सरकार ने दलितों के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं। न तो उन्हें रोजगार दिया, न उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकी है।
ये भी पढ़ें- ‘निकम्मी सरकार नहीं चाहिए…’, नीतीश पर फिर हमलावर हुए तेजस्वी यादव, उम्र को लेकर दे डाली ये सलाह
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
2 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
3 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
4 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
8 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
8 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
10 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
11 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
12 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
14 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines