भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भारतीय सैनिकों को लेकर दिए गए एक बयान के बाद राहुल गांधी ने 15 जुलाई को लखनऊ की एमपी/एमएलए कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। विशेष एसीजेएम आलोक वर्मा ने उन्हें सशर्त ज़मानत दे दी। राहुल गांधी को बीस-बीस हजार रुपये की दो जमानतें और बीस हजार रुपये का व्यक्तिगत मुचलका दाखिल करने पर रिहा किया गया। इधर राहुल गांधी को जमानत मिली, उधर सोशल मीडिया पर उनकी एक फोटो वायरल हो गई। News24 ने फोटो में दिख रहे शख्स से संपर्क किया, उसने खुद ही इस फोटो की सच्चाई बताई है।
सोशल मीडिया पर दावा
वायरल हो रही फोटो में राहुल गांधी तमाम कांग्रेस नेताओं के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस सेल्फी को काले कोट पहने एक शख्स द्वारा ली गई। सोशल मीडिया पर लोगों ने दावा किया कि काला कोट पहना शख्स कोई और नहीं, बल्कि जज खुद हैं। फोटो शेयर कर लोगों ने ‘जज’ पर सवाल उठाए हैं। हालांकि, कई कांग्रेस नेताओं ने भी इस फोटो को शेयर कर कहा कि जज साहब खुद राहुल गांधी के साथ सेल्फी ले रहे हैं।
कांग्रेस नेता की सफाई
सोशल मीडिया पर बीजेपी से जुड़े कई नेताओं और समर्थकों द्वारा इस फोटो को शेयर किया गया, लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर काले कोट में दिख रहा शख्स क्या वाकई जज ही हैं? कांग्रेस नेता श्रीनिवास ने इसकी सच्चाई बताई है। श्रीनिवास ने बीजेपी आईटी सेल के मुखिया अमित मालवीय की पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “ये वकील साहब हैं, जज साहब नहीं। जरा सूत्र मजबूत करो, दो रुपल्ली के भरोसे कब तक रोजी-रोटी चलाओगे?” बताया जा रहा है कि फोटो में दिख रहे शख्स का नाम सैयद महमूद हसन है, जो लखनऊ में वकालत करते हैं।
क्या बोले वकील?
News24 ने सैयद महमूद हसन से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि मैंने अपने केस के सिलसिले में कोर्ट में मौजूद था। तभी वहां राहुल गांधी भी पहुंच गए। सभी लोग उनके साथ सेल्फी ले रहे थे। मेरी भी फोटो किसी दोस्त ने क्लिक की थी। उसने मुझे भेजा और मैंने फेसबुक पर शेयर कर लिया। मैंने ना तो राहुल गांधी का वकील हूं और ना ही मैं जज हूं। हां मैं वकालत करता हूं, इसी सिलसिले में मैं कोर्ट गया था।
क्यों कोर्ट पहुंचे थे राहुल गांधी?
सीमा सड़क संगठन के सेवानिवृत्त निदेशक उदय शंकर श्रीवास्तव की ओर से राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का परिवाद दायर किया गया था। आरोप लगाया गया कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कहा था कि, “लोग भारत जोड़ो यात्रा के बारे में क्या-क्या पूछेंगे, लेकिन चीनी सैनिकों की ओर से हमारे सैनिकों की पिटाई के बारे में एक बार भी सवाल नहीं पूछेंगे।” कहा गया कि राहुल गांधी के इस बयान से भारतीय सेना, सैनिकों के परिवार और वादी की मानहानि हुई है।
यह भी पढ़ें : ‘3 महीने में उजड़ गए 767 परिवार…’, राहुल गांधी ने किसानों के सुसाइड को लेकर पीएम मोदी पर साधा निशाना
इस मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राहुल गांधी को तलब किया था, जिसके बाद वह आत्मसमर्पण करने पहुंचे थे। राहुल गांधी के वकील ने अपनी दलील रखते हुए कहा कि उन्हें इस मामले में झूठा फंसाया गया है। राहुल गांधी सांसद हैं, ऐसे में उनके भागने की संभावना नहीं है। कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। अगली सुनवाई आठ अगस्त को होने वाली है।
संबंधित खबरें
नोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
39 mins agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
13 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
16 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
17 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
21 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines