कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बड़ा बयान, संसदीय क्षेत्र के लोग सवाल पूछते हैं तो हम उन्हें क्या जवाब दें?

सहारनपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। सांसद इमरान मसूद ने आगे कहा ”अब हमारे संसदीय क्षेत्र में लोग हमसे सवाल करते हैं तो उन्हें क्या जवाब दें? क्योंकि सरकार सभी मुद्दों को गुमराह करने की बात करती है।”

Imran Masood, Parliament session, Congress MP, Congress News, Latest News, Uttar Pradesh News, इमरान मसूद, संसद सत्र, कांग्रेस सांसद, कांग्रेस समाचार, ताजा खबर, उत्तर प्रदेश खबर

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश की सहारनपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। रविवार को उन्होंने एएनआई से ऐसा कह दिया कि वो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इमरान मसूद ने इसी बातचीत के दौरान कहा कि हमारे क्षेत्र के लोग हमसे सवाल करते हैं तो हम उन्हें क्या जवाब दें?

विज्ञापन

कांग्रेस लगातार कर रही है मांग

दरअसल, रविवार को सांसद इमरान मसूद ने एएनआई से बात की है। उन्होंने कहा “कांग्रेस ने हमेशा तथ्यात्मक रूप से बात की है। कांग्रेस हवा-हवाई बात नहीं करती है। हमारी सरकार से लगातार मांग रही है कि संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए। विशेष सत्र बुलाकर उनकी बातों को सुना जाए। सरकार इमरजेंसी जैसे 50 साल पहले के मामले में सत्र बुला सकती है मंगर उस मुद्दे पर सत्र नहीं बुलाएगी, जिसे सारी दुनिया देख रही है।”

विज्ञापन

सरकार सभी मुद्दों पर कर रही गुमराह

सांसद इमरान मसूद ने आगे कहा ”अब हमारे संसदीय क्षेत्र में लोग हमसे सवाल करते हैं तो उन्हें क्या जवाब दें? क्योंकि सरकार सभी मुद्दों को गुमराह करने की बात करती है। उस पर पर्दा डालने की बात करती है। ऐसे नहीं होता है। देखिए लोकतंत्र में आप राजा नहीं हो सकते हैं। आपको हर चीज को बताना पड़ेगा। आपकी जवाबदेही है और उसी प्रकार जवाबदेही हमारी भी है लोग हमसे भी सवाल करते हैं।

विज्ञापन

21 जुलाई से संसद का मानसून सत्र

पहलगाम हमले और पाकिस्तान से संघर्ष को लेकर विपक्ष लगातार विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रहा है। इस बीच मोदी सरकार ने 21 जुलाई से 12 अगस्त तक मानसून सत्र की घोषणा की है। जिसके बाद विपक्ष काफी हद तक शांत हो गया। विपक्ष अब मानसून सत्र में मोदी सरकार को पहलगाम और पाकिस्तान संघर्ष, सीजफायर और दूसरे मुद्दों को लेकर घेरने में जुट गया। वहीं केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू का कहना है कि संसदीय परंपराओं और नियमों के तहत किसी भी विषय पर चर्चा के लिए सरकार तैयार है। मानसून सत्र में विपक्ष अपने सवाल सामने रख सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ