अभिषेक दुबे
इन दिनों वाराणसी शहर में छात्रों की दशा बहुत खराब होती जा रही है। कॉलेज और स्कूल पठन-पाठन के बजाय छात्रों को पीड़ित कर रहे हैं। उन्हें तरह-तरह से बाधाएं उत्पन्न की जा रही हैं। पढ़ने-लिखने में इसी का एक वाक्या बीएचयू कैंपस में देर रात बीएचयू के धरनारत छात्र शिवम् सोनकर से मिलने पहुंचे।
वाराणसी के सांसद देश के प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र काशी में काशी हिंदू विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति के छात्र शिवम सोनकर के साथ पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया में अन्यायपूर्वक व्यवहार किया जा रहा है। सामान्य श्रेणी ने द्वितीय स्थान आने के बाद भी अन्यायपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। शिवम् ने 8 बार नेट क्वालीफाई किया हुआ है। उनके विभाग में RET EXEMPTED श्रेणी में 3 सीटें खाली होने के बावजूद 2 ही सीटें उपलब्ध हैं। इस कारण उन्हें प्रवेश प्रक्रिया से वंचित रखा जा रहा है।
दलित छात्र को शिक्षा से वंचित रखा
एक दलित छात्र को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के अधिकार से वंचित रखना सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के विपरीत है। इस प्रकार का प्रोसेस न केवल हाई एजुकेशन में सामाजिक न्याय के खिलाफ है। यह दलित छात्रों के भविष्य के साथ भी अन्याय हो रहा है।
यह स्थिति अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के अवसरों को बाधित करने का एक गंभीर उदाहरण है और जो संविधान के समता व सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के विपरीत है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय में दलित छात्र शिवम सोनकर के साथ हो रहे अन्याय की जितनी निंदा की जाए कम है। इस सरकार को शिक्षा से कोई मतलब नहीं है। शीर्ष शैक्षणिक संस्थानों में जातिगत भेदभाव और भेदभावपूर्ण नीतियां भाजपा के चाल-चरित्र को प्रमाणित करती हैं। पूरे बीएचयू में भ्रष्टाचार फैला है और बीएचयू को भाजपा ने आरएसएस की जागीर बना डाली है।
भाजपा कर रही भविष्य से खिलवाड़
बीएचयू ने शिवम् सोनकर के भविष्य से खिलवाड़ भाजपा कर रही है और लगातार बीएचयू के अंदर अन्याय की घटनाएं सामने आती रहती हैं। महामना की बगिया को बचाने की लड़ाई हम कांग्रेसजन लड़ेंगे। छात्रों के अधिकार की लड़ाई हम लड़ेंगे। शिवम् सोनकर अकेले नहीं हैं। पूरी कांग्रेस पार्टी इस छात्र के साथ खड़ी है। क्योंकि छात्र ही हमारे भविष्य हैं और हम अपने भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे। शिवम् सोनकर को दाखिला देना होगा। हम देश के प्रधानमंत्री और सांसद नरेंद्र मोदी जी से मांग करते हैं कि आप तत्काल इस मामले में हस्तक्षेप कर होनहार छात्र शिवम सोनकर का दाखिला कराएं। हम कांग्रेसजन छात्र शिवम सोनकर के साथ खड़े हैं।
ये भी पढ़ें- मुस्कान-साहिल के 2 नए खुलासे, जानें आरोपियों ने सौरभ को लेकर क्या बताया?
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
13 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
16 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
18 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
19 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
19 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
21 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
22 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
22 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
23 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines