राजनीति में एक कहावत है कि संसद का रास्ता यूपी-बिहार से होकर जाता है। इसलिए इन दोनों राज्यों के चुनाव राजनीतिक गलियारों में सबसे अहम होने हैं। बिहार के बाद अब अगले साल यूपी में विधान सभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर सभी पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि कांग्रेस का पहला दांव उल्टा पड़ गया। लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बीते दिन राजधानी यूपी पहुंचे। कांशीराम की जयंती पर एक कार्यक्रम में शामिल हुए। राहुल गांधी ने दलित समुदाय को रिझाने के लिए यह कदम उठाया था। लेकिन यही उन्हें भारी पड़ा।
दरअसल, राहुल गांधी के दौरे के बाद दलित समाज की सबसे बड़ी नेता और बसपा सुप्रीमों ने राहुल गांधी को निशाने पर ले लिया। मायावती ने कहा कि इसी कांग्रेस पार्टी ने केन्द्र में अपनी सत्ता के रहते हुये इनके (कांशीराम) देहान्त होने पर एक दिन का भी राष्ट्रीय शोक घोषित नहीं किया तथा ना ही उस समय यूपी की सपा सरकार ने भी राजकीय शोक घोषित किया। मायावती के इस बयान को कांग्रेस के बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: UP विधानसभा चुनाव के लिए मायावती का बड़ा ऐलान, इस ब्राह्मण चेहरे को बनाया पहला प्रत्याशी
हालांकि अन्य पार्टियों पर भी मायावती ने निशाना साधा। कहा कि इसी प्रकार दूसरी पार्टियों के हाथों में खेल कर दलित समाज के बने अनेकों संगठन व पार्टियां आदि भी इनके नाम को भुनाने की कोशिश में हमेशा लगी रहती हैं।
इतिहास का जिक्र करते हुए मायावती ने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि सर्वविदित है कि कांग्रेस पार्टी ने काफी वर्षों तक केन्द्र की सत्ता में रहकर बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर का कभी भी आदर-सम्मान नहीं किया और ना ही उनको ’भारतरत्न’ की उपाधि से भी सम्मानित किया। भला फिर यह पार्टी अब कांशीराम को कैसे इस उपाधि से सम्मानित कर सकती है?
यह भी पढ़ें: ‘अकेले लड़ेंगे UP विधानसभा चुनाव’, बसपा सुप्रीमो मायावती का ऐलान, गठबंधन की खबरों
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
22 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
2 days agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
2 days agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines