विपक्षी विधायक ने लगाए सीएम धामी जिंदाबाद के नारे, विकास कार्यों में भेदभाव न करने पर की प्रशंसा

उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी के विकास कार्यों की प्रशंसा चारों तरफ हो रही है। इस बीच वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट सीएम धामी के समर्थन में पब्लिक से सीएम धामी जिंदाबाद के नारे लगवाते नजर आ रहे हैं।

Uttarakhand Forest Fire Pushkar Singh Dhami action

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी।

उत्तराखंड में इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में पब्लिक से ‘सीएम धामी जिंदाबाद’ के नारे लगवाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में विधायक यह भी कहते दिख रहे हैं कि उन्हें सीएम के समर्थन में नारे लगाने में कोई आपत्ति नहीं है।

विज्ञापन

कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट ने सीएम धामी की तारीफ की

यह वीडियो उस समय का है जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया स्थित अगनेरी मंदिर में चैत्र अष्टमी मेले के शुभारंभ अवसर पर पहुंचे थे। इस दौरान मंच पर मौजूद कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट ने सीएम धामी की खुलकर तारीफ की और कहा कि मुख्यमंत्री विकास कार्यों में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करते।

विज्ञापन

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब विपक्षी पार्टी कांग्रेस के विधायक ने मुख्यमंत्री धामी की प्रशंसा की हो। इससे पहले भी कई अवसरों पर विपक्षी नेता उनके विकास कार्यों और कार्यशैली की सराहना कर चुके हैं। मुख्यमंत्री धामी की यह कार्यशैली, जिसमें वह राजनीति से ऊपर उठकर जनहित में कार्य करते हैं, न केवल सत्तापक्ष में बल्कि विपक्ष के नेताओं के बीच भी सकारात्मक छवि बना रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ