Congress Leader offer prayer in Ayodhya: यूपी कांग्रेस के नेता 15 जनवरी को अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करेंगे। पार्टी के प्रभारी अविनाश पांडे ने बताया कि यूपी कांग्रेस के सभी बड़े नेता खरमास की समाप्ति के बाद अयोध्या जाएंगे। दरअसल यूपी में कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा आज लखनऊ में समाप्त हो गई। इस दौरान प्रदेश अयज राय, प्रदेश प्रभारी अविनाश गहलोत समेत कई पूर्व विधायक और सांसद मौजूद रहे।
यह भी पढ़ेंः श्यामल रंग, डेढ़ टन वजन…Ram Mandir ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से जानिए कैसी है रामलला की प्रतिमा?
बैठक के अनुसार कांग्रेस के नेता 15 जनवरी को अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे। इस दौरान यूपी प्रभारी और अध्यक्ष अजय राय अयोध्या जाएंगे। बता दें कि 15 जनवरी को सुबह 9ः15 बजे खरमास समाप्त हो रहा है। खरमास की समाप्ति के बाद यूपी कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे और अध्यक्ष अजय राय रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन करेंगे। पीएम मोदी 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। इसको लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। पीएम मोदी यहां के मुख्य आयोजक होंगे।
इन नेताओं को मिला न्यौता
वहीं राममंदिर ट्रस्ट ने इसे लेकर कई वीवीआइपी मेहमानों को न्यौता दिया है। ट्रस्ट की ओर से सोनिया गांधी, ममता बनर्जी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई विपक्षी नेताओं को भी न्यौता भेजा गया है। अभी पार्टी की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि पार्टी के नेता इस समारोह में शामिल होंगे या नहीं। कांग्रेस के अलावा विपक्षी गठबंधन के अन्य बड़े नेताओं जैसे नीतीश कुमार, लालू यादव, सीताराम येचुरी, उद्धव ठाकरे और अखिलेश यादव को कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता मिला है।
यह भी पढ़ेंः Ram Jyoti से रोशन होंगे मुसलमानों के घर, 2 मुस्लिम महिलाएं ले जाएंगी Ram Mandir से शिवनगरी काशी
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
10 mins agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
5 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
5 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
6 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
7 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
16 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
1 day agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
1 day agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines