Ajay Rai Files FIR Against CM Yogi Adityanath: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपराधिक मानहानि का परिवाद दाखिल किया है. ये मामला मुख्यमंत्री की तरफ से अयोध्या में आयोजित निषाद सम्मेलन के दौरान अजय राय के मछली खाने को लेकर की गई कथित टिप्पणी से जुड़ा है. कांग्रेस नेता का आरोप है कि उनके बारे में बिना किसी ठोस आधार के कमेंट किया गया, जिससे उनकी सामाजिक छवि पर असर पड़ा और उन्हें मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा.
क्या है पूरा विवाद?
कांग्रेस के मुताबिक अजय राय 23 अगस्त 2026 को अयोध्या पहुंचे थे, जहां उन्होंने राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में दर्शन किए. इसी दौरान राम निहाल निषाद की तरफ से आयोजित निषाद सम्मेलन में मछली भोज का आयोजन किया गया था. पार्टी का कहना है कि अजय राय कार्यक्रम में मौजूद थे, लेकिन उन्होंने भोजन किया हो, ऐसा नहीं था. इसको लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी पर अजय राय ने आपत्ति जताई है. उन्होंने दावा किया कि उनके बारे मेंमछली खाने से जुड़ी बात कही गई, जबकि वो खुद को पूरी तरह शाकाहारी बताते हैं.
अजय राय ने क्या आरोप लगाया?
अजय राय का कहना है कि सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान से उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा और समाज में उनकी छवि पर असर पड़ा. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने इसी आधार पर लखनऊ की सिविल कोर्ट का रुख किया और यूपी के मुख्यमंत्री के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दायर किया. अब इस मामले में अदालत की प्रक्रिया के दौरान ये तय होगा कि लगाए गए आरोपों पर आगे किस तरह की कानूनी कार्रवाई की जाती है.
अजय राय का राजनीतिक इतिहास
कांग्रेस नेता अजय राय ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत बीजेपी से की थी. 1996 में उन्होंने वाराणसी की कोलअसला विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर जीत दर्ज की और 2002 और 2007 में भी विधायक चुने गए. इस दौरान वो यूपी की तत्कालीन सरकार में मंत्री भी रहे.
2009 में लोकसभा टिकट को लेकर भाजपा से अलग होने के बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी का रुख किया और वाराणसी से चुनाव लड़ा, लेकिन कामयाब नहीं हुए. बाद में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर विधानसभा उपचुनाव जीता. 2012 में वो कांग्रेस में शामिल हुए और पिंडरा सीट से विधायक बने. अजय राय ने 2014, 2019 और 2024 में वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ा. तीनों चुनावों में उनका मुकाबला मौजूदा पीएम नरेंद्र मोदी से हुआ. अगस्त 2023 में उन्हें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया.
संबंधित खबरें
उत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
11 mins agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
1 hr ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
2 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
10 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
13 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
15 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
17 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines