सावन का पवित्र महीने के शुरू होते ही दिल्ली समेत आसपास के शहरों में ट्रैफिक पुलिस ने सुचारू यातायात बनाए रखने के लिए कई रूट्स पर डायवर्जन और एंट्री पर रोक लागू की गई है. इसी बीच सावन के दूसरे सोमवार और उसके अगले दिन शिवरात्रि के मौके पर दूधेश्वरनाथ मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे, जिनकी सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस की ओर से वाहन चालकों के लिए जरूरी एडवाइजरी जारी की है, ताकि वाहन चालक एडवाइजरी के अनुसार, अपनी यात्रा तय कर सकें. साथ ही, श्रद्धालुओं को दूधेश्वरनाथ मंदिर दर्शन करने को लेकर भी जरूरी बदलाव किया गया है.
यह भी पढ़ें: गोमूत्र खरीद रही योगी सरकार, शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट; जानें- कहां हो रहा इसका यूज
डायवर्जन पर लगा रहा जाम, वहनों की एंट्री पर रोक
मीडिया रिपोर्ट्स, कांवड़ यात्रा के चलते कई रूट्स पर पहले से ही डायवर्जन लागू है, जिसमें दिल्ली मेरठ रूट समेत शहर के कई प्रमुख मार्गों का नाम शामिल है. इन रूट्स पर डायवर्जन लागू होने के कारण दूसरे वैकल्पिक मार्गों पर गाड़ियों का भारी दबाव बढ़ गया है और रोजाना घंटों का जाम लगता है. इस जाम का सबसे ज्यादा असर, रोजाना ऑफिस के लिए यात्रा करने वाले लोगों को हो रहा है. दिल्ली-मेरठ मार्ग, आंबेडकर नगर, जीटी रोड, राजनगर एक्सटेंशन, गांधीनगर समेत अन्य संपर्क मार्गों पर ऐसे भारी जाम की स्थिति देखी जा रही है.
इन रूट्स पर गाड़ियों की एंट्री बंद
सावन के दूसरे सोमवार को दूधेश्वरनाथ मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को संभालने और उनकी सुरक्षा को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने बीते रविवार रात से ही जीटी रोड पर हापुड़ तिराहे से घंटाघर तक गाड़ियों की आना-जाना पर रोक लगा दी है. जानकारी के अनुसार, हापुड़ मोड़ और घंटाघर की ओर से आने वाले वाहनों की मंदिर के पास जाने की इजाजत नहीं है. इतना ही नहीं, जीटी रोड पर ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर से भी वाहनों का आना-जाना बंद रहेगा. इस मार्ग से आने वाले वाहनों को चौधरी मोड़ की ओर डायवर्ट किया जाएगा, जहां वाहन आंबेडकर रोड होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे.
मंदिर जाने वालों के लिए भी जरूरी जानकारी
शिवरात्रि के मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ दूधेश्वरनाथ मंदिर पहुंचेगी, जिनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गाड़ियों की एंट्री मंदिर के आसपास बंद रहेगी. हालांकि, श्रद्धालुओं को पार्किंग की जगह दी जाएगी, जहां वह अपने वाहनों को पार्क कर, मंदिर तक पैदल जाना होगा. इतना ही नहीं, मंदिर की सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहेगी और 60 सीसीटीवी कैमरों से हर आने-जाने वालों पर नजर रखी जाएगी.
यह भी पढ़ें: UP School Holiday: आज भी बंद रहेंगे यूपी के इन जिलों के स्कूल, जानिए कब से शुरू होंगी
संबंधित खबरें
1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
6 mins agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
1 hr ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
3 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
4 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
5 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
15 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
15 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
16 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
18 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines