SDM Jyoti Maurya: बरेली में तैनात शादीशुदा एसडीएम ज्योति मौर्या (SDM Jyoti Maurya) और उनके कथित प्रेमी होम गार्ड कमांडेंट मनीष दुबे (Manish Dubey) के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। शिकायत के बाद हुई विभागीय जांच रिपोर्ट में डीजी होम गार्ड विजय मौर्या ने उनके निलंबन और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की सिफारिश की है। जल्द ही सरकार इस मामले में कोई बड़ा एक्शन ले सकती है।
डीजी होमगार्ड ने रिपोर्ट में ये लिखा
सरकार को भेजी अपनी रिपोर्ट में डीजी होम गार्ड विजय मौर्या ने यह भी दिया है कि मनीष दुबे पर लगे एसडीएम ज्योति मौर्या के पति की हत्या कराने की साजिश के आरोपों की भी जांच होनी चाहिए। सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट की मानें तो जल्द ही होम गार्ड कमांडेंट मनीष दुबे आज यानी बुधवार को निलंबित हो सकते हैं। मनीष दुबे के खिलाफ एक महिला होमगार्ड ने भी शिकायत की थी।
मनीष दुबे को इन आरोपों में दोषी पाया
जानकारी के मुताबिक, मनीष दुबे गाजियाबाद में होम गार्ड कमांडेंट के पद पर तैनात हैं। हालांकि प्रेम प्रसंग का मामला सामने आने और एसडीएम के पति की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद उनका तबादला महोबा किया गया था। बताया गया है कि मंगलवार को जांच में उन्हें विभाग की छवि खराब करने का जिम्मेदार पाया गया, जिसके बाद उन्हें पद से निलंबित करने की सिफारिश की गई।
ज्योति मौर्या के पति आलोक ने लगाए ये आरोप
बता दें कि एसडीएम ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्या ने उन पर और मनीष दुबे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा है कि दोनों में अफेयर है। आलोक ने कहा कि उसे अपनी पत्नी के ‘आधिकारिक दौरे’ पर संदेह होने के बाद वह गुप्त रूप से उसके पीछे लखनऊ गया था। आरोप लगाया है कि ज्योति को मनीष के साथ होटल के कमरे में रंगेहाथ पकड़ा था।
आलोक मौर्या ने यह भी आरोप लगाया है कि ज्योति और मनीष ने उसे मारने की साजिश रची। आलोक ने विभाग के उच्च अधिकारियों को व्हाट्सएप चैट और कई कॉल रिकॉर्डिंग भी साक्ष्य के रूप में दी हैं। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि फोरेंसिक जांच में ये साक्ष्य सही पाए गए हैं।
बरेली में इस पद पर हैं ज्योति मौर्या
एसडीएम ज्योति मौर्य बरेली की शुगर मिल में जीएम के पद पर तैनात हैं। ज्योति मौर्या उस वक्त सुर्खियों में आई थीं, जब उनके पति आलोक मौर्या ने गाजियाबाद में तैनात होम गार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के साथ अवैध संबंधों का खुलासा किया। आलोक मौर्या प्रतापगढ़ में पंचायती राज राज विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं।
आलोक मौर्या ने कहा था कि उन्होंने अपनी पत्नी की पढ़ाई का खर्च उठाया। कर्ज भी लिया, ताकि वह राज्य सरकार की अधिकारी बनने के अपने सपने को पूरा कर सकें। ज्योति मौर्या ने परीक्षा पास करने के बाद वर्ष 2015 में पद भार संभाला था। इसके बाद आलोक ने ज्योति मौर्या पर बेवफाई का आरोप लगाया।
संबंधित खबरें
अग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
2 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
7 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
8 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
10 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
12 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
13 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
13 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
23 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
23 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines