SDM Jyoti Maurya: कमांडेंट मनीष दुबे को डीजी होमगार्ड विजय कुमार ने बुधवार को सस्पेंड कर दिया। आरोप है कि मनीष दुबे ने एसडीएम ज्योति मौर्या (SDM Jyoti Maurya) के पति आलोक मौर्या की हत्या की साजिश रची थी। डीजी होमगार्ड ने आदेश जारी कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, शिकायत के बाद हुई विभागीय जांच रिपोर्ट में डीजी होम गार्ड विजय कुमार मौर्या ने कमांडेंट मनीष दुबे के निलंबन और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की सिफारिश की थी। बताया गया है कि इस पर सरकार की ओर से संस्तुति होने के बाद कार्रवाई की गई है।
एएनआई के अनुसार, उत्तर प्रदेश होम गार्ड के डीजी विजय कुमार ने एसडीएम ज्योति मौर्य के मामले पर कहा कि डीआईजी होम गार्ड प्रयागराज ने जांच के बाद भौतिक साक्ष्य एकत्र किए। इनके आधार पर हमने मनीष दुबे को निलंबित करने और उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने का आदेश दिया है।
डीजी होमगार्ड की रिपोर्ट में था ये
सरकार को भेजी अपनी रिपोर्ट में डीजी होम गार्ड विजय मौर्या ने यह भी दिया था कि मनीष दुबे पर लगे एसडीएम ज्योति मौर्या के पति की हत्या कराने की साजिश के आरोपों की भी जांच होनी चाहिए। रिपोर्ट के बाद आशंका थी कि जल्द ही होम गार्ड कमांडेंट मनीष दुबे को निलंबित किया जा सकता है। मनीष दुबे के खिलाफ एक महिला होमगार्ड ने भी शिकायत की थी।
मनीष दुबे को इन आरोपों में पाए गए दोषी
जानकारी के मुताबिक, मनीष दुबे गाजियाबाद में होम गार्ड कमांडेंट के पद पर तैनात हैं। हालांकि प्रेम प्रसंग का मामला सामने आने और एसडीएम के पति की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद उनका तबादला महोबा किया गया था। बताया गया है कि जांच में उन्हें विभाग की छवि खराब करने का भी जिम्मेदार पाया गया।
ज्योति मौर्या के पति आलोक ने लगाए ये आरोप
बता दें कि एसडीएम ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्या ने उन पर और मनीष दुबे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा है कि दोनों में अफेयर है। आलोक ने कहा कि उसे अपनी पत्नी के ‘आधिकारिक दौरे’ पर संदेह होने के बाद वह गुप्त रूप से उसके पीछे लखनऊ गया था। आरोप लगाया है कि ज्योति को मनीष के साथ होटल के कमरे में रंगेहाथ पकड़ा था।
आलोक मौर्या ने यह भी आरोप लगाया है कि ज्योति और मनीष ने उसे मारने की साजिश रची। आलोक ने विभाग के उच्च अधिकारियों को व्हाट्सएप चैट और कई कॉल रिकॉर्डिंग भी साक्ष्य के रूप में दी हैं। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि फोरेंसिक जांच में ये साक्ष्य सही पाए गए हैं।
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
11 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
11 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
14 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
15 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
16 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
20 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines