Viral Video: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे मात्र सुनकर ही आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। और अगर आपने इस घटना का वीडियो (Viral Video) देख लिया तो शायद आपकी कुछ दिनों की नींद भी उड़ सकती है। यहां एक कमरे में बैठी महिला के पैर पर तीन घंटे तक किंग कोबरा सांप लिपटा रहा। इस दौरान महिला भगवान शिव की आराधना करती रही। बाद में पुलिस ने सपेरे को बुलाकर महिला की जान बचाई।
महिला करती रही भगवान शिव का ध्यान
जानकारी के मुताबिक मामला महोबा जिले के डहर्रा गांव का है। यहां एक महिला अपने कमरे में फर्श पर बैठी थी। इसी दौरान कहीं से एक किंग कोबरा सांप आया और महिला के पैर पर लिपट गया। यह देख महिला की हालत खराब हो गई। हालांकि महिला ने धैर्य से काम लिया। हाथ जोड़कर भगवान शिव का ध्यान करने लगी।
यह भी पढ़ेंः सचिन को लप्पू-झींगुर बताने वाली मिथिलेश से माफी की मांग क्यों कर रही Seema Haider, जानें
पुलिस ने बुलाया सपेरा
महिला की टांग की सांप को लिपटा देख परिवार वालों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को देखकर एक सपेरे को फोन किया। सपेरे ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद सांप को काबू में किया। हालांकि सांप ने महिला को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाया, लेकिन पूरे समय फन उठा कर रखा।
कोटा में तकिए के नीचे छिपा था कोबरा
बता दें कि हाल ही में राजस्थान के कोटा जिले से भी ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां एक दुकान में लगे बिस्तर पर तकिए के नीचे कोबरा सांप छिपा था। शख्स जैसे ही सोने के लिए गया और तकिया सही किया तो सांप बाहर निकल आया। इस घटना का भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
29 mins agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
6 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
9 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
9 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
19 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
22 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines