छत पर सो रहे 3 बच्चों को कोबरा ने डसा; दो की मौत, एक लड़ रही जिंदगी की जंग
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

UP News: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक हैरान कर देने वाली दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां रात में गर्मी के कारण छत पर सो रहे पांच भाई बहनों में से तीन को सांप ने डस लिया, जिनमें से दो की मौत हो गई और एक जिंदगी मौत के बीच अस्पताल में जंग लड़ रहा है। घटना के बाद गांव में मातम और दहशत का माहौल है। हालांकि पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। गांव वालों को आशंका है कि ये जहरीला सांप कोबरा था।
जानकारी के मुताबिक ये घटना महोबा जिले के थाना महोबकंठ क्षेत्र के एक गांव की है। एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि यहां के रहने वाले रामनरेश अपनी पत्नी के साथ दिल्ली में मजदूरी करते हैं। जबकि उनके पांच बच्चे गांव में ही दादा-दादी के साथ रहते हैं।
शनिवार रात को गर्मी होने के कारण पांचों बच्चे दादा-दादी के साथ छत पर सो रहे थे। तभी किसी समय सांप ने तीन भाई-बहनों सरोज कुमारी (16), वीर नारायण (12) और प्रीति (10) को काट लिया। जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। गांव वाले भी जाग गए। दहशत फैल गई। बताया गया है कि पहले तो गांव और परिवार वाले झाड़-फूंक कराते रहे, लेकिन दो भाई बहन की हालत बिगड़ गई।
आनन-फानन में तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सरोज और वीर नारायण को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि प्रीति की हालत भी गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद गांव दहशत का माहौल है। बता दें कि बारिश के दिनों में सरीसर्प (सांप आदि) जंगलों से आबादी की ओर आ जाते हैं। इंसानों को पास में देखकर खतरा महसूस करते हैं और हमला कर देते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: