Gyanvapi Row: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में चल रहे ज्ञानवापी मामले (Gyanvapi Row) में पहली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान सामने आया है। सीएम योगी ने कहा है कि सरकार इस मामले को सुलझाने के लिए प्रयास कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा है कि सर्वे में कोई बाधा नहीं डालनी चाहिए।
हालांकि ज्ञानवापी के सर्वे को लेकर इस वक्त इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है। कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। 3 अगस्त को इस पर फैसला आ सकता है। इस बीच सीएम योगी की टिप्पणी खास मायने रखती है।
समस्या का समाधान खोज रही सरकार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ज्ञानवापी मुद्दे पर हिंदू और मुस्लिम पक्षों के बीच चल रहे विवाद के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार समस्या का समाधान खोजने के प्रयास कर रही है। हालांकि सीएम ने एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा कि ज्ञानवापी के अंदर देव प्रतिमाएं हैं। इन्हें हिंदुओं ने वहां नहीं रखा है। वह पहले से हैं।
सीएम ने किया बड़ा सवाल
सीएम ने कहा कि अगर हम इसे मस्जिद कहेंगे तो विवाद हो जाएगा। सरकार ज्ञानवापी विवाद का समाधान चाहती है। योगी ने कहा कि मुस्लिम पक्ष से ऐतिहासिक गलती हुई है। इसलिए, उन्हें इसके समाधान के लिए आगे बढ़ना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने सवाल किया कि यदि ज्ञानवापी एक मस्जिद है, तो फिर वहां त्रिशूल क्या कर रहा था?
3 अगस्त को आएगा हाईकोर्ट का फैसला
रिपोर्ट में कहा गया है कि सीएम योगी का साक्षात्कार ऐसे समय पर आया है, जब इलाहाबाद हाईकोर्ट वाराणसी जिला अदालत के आदेश के खिलाफ याचिका पर फैसला सुनाने वाला है। इसमें भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को यह निर्धारित करने के लिए सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया गया था कि क्या ज्ञानवापी मस्जिद एक मंदिर पर बनाई गई थी। हाईकोर्ट ने 3 अगस्त तक अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।
संबंधित खबरें
ग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
1 hr ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
1 hr agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
3 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
4 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
15 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
16 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
17 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
21 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
21 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines