CM Yogi Video: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान सपा प्रमुख और नेता विपक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष को जमकर आढ़े हाथ लिया। सीएम ने इतना तक कह दिया कि 2024 में आपका खाता तक नहीं खुलेगा। सीएम योगी का ये वीडियो (CM Yogi Video) सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

हमारे लिए यूपी के लोग परिवार हैं

विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान सीएम योगी ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या आयुष्मान भारत की सुविधा में यूपी के लोग शामिल नहीं हैं? आपके लिए ये जाति, वोट बैंक का मुद्दा हो सकते हैं, लेकिन हमारे लिए यूपी के लोग परिवार हैं। सीएम ने कहा कि लोगों ने आपको वोट नहीं दिया, उन्होंने आपको एक बार फिर से खारिज कर दिया। 2024 में आपका खाता भी नहीं खुलने वाला।

विज्ञापन

विज्ञापन

सीएम ने पूछा चार बार क्या किया?

सीएम योगी आदित्यनाथ ने एन्सेफलाइटिस पर कहा कि समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश में चार बार सीएम के रूप में काम करने का मौका मिला। सीएम ने पूछा कि आपने इतने समय तक क्या किया? आपको इसका कोई समाधान नहीं मिला। मुझे आपको यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि पहले कार्यकाल में ही हमने इंसेफेलाइटिस को खत्म कर दिया है। अब बस इसकी घोषणा होनी बाकी है।

विज्ञापन

चांदी की चम्मच से खाना खाया तो…

सीएम योगी ने कहा कि मैं विपक्ष का भाषण सुन रहा था। उसके बाद मुझे एहसास हुआ कि 2014, 2017, 2019 और 2022 में जनता का जनादेश अकारण नहीं था। उन्हें जमीनी मुद्दों की जानकारी नहीं है। जिन लोगों को चांदी की चम्मच से खाना खिलाया जाता है, वे गरीबों, किसानों और दलितों का दर्द नहीं समझेंगे।

विज्ञापन

अखिलेश यादव ने सदन में उठाया ‘सांड’ का मुद्दा

उधर, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि नेता सदन के कार्यालय के एक कर्मचारी की जान इसलिए चली गई क्योंकि उसकी गाड़ी एक जानवर से टकरा गई थी। अगर वह सुरक्षित नहीं है तो जनता के लिए क्या सुरक्षा इंतजाम हैं? हर दूसरे दिन हम सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो देखते हैं, जहां एक ‘सांड’ सड़क पर किसी महिला, बच्चे या बुजुर्ग को मार देता है। क्या यह एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का सपना है?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ