यूपी के संभल में गरजे सीएम योगी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर किया तीखा प्रहार

सीएम योगी ने आज संभल में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने धार्मिक विरासत, विकास जैसे कई मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा.

CM yogi Sambhal

Credit: Social Media

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को भगवान श्री कल्कि अवतार की पावन भूमि संभल में 569 करोड़ रुपये की लागत वाली 66 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया. सीएम योगी ने इस दौरान धार्मिक विरासत, विकास जैसे कई मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा. सीएम योगी ने कहा- ”अपनी विरासत का संरक्षण करना हर नागरिक का दायित्व बनता है, लेकिन जिन लोगों ने इस विरासत को अपमानित किया,जो कावड़ यात्रा को बैन करते थे, रामनवमी की शोभायात्रा रोकते थे, उन गुलामों से क्या उम्मीद करेंगे आप!”

ये भी पढ़ें: सीएम योगी के जिले में चौड़ी होंगी 118 किलोमीटर सड़क, गोरखपुर के लिए 445 करोड़ मंजूर

Advertisment

‘संभल अब रुकने वाला नहीं’

मुख्यमंत्री ने आगे कहा- ”ये गुलामी की मानसिकता में जीने वाले लोग हैं, इन्हें विरासत से कोई लेना देना नहीं. इन्हें हर कीमत में सत्ता चाहिए, देश की कीमत पर गरीब की कीमत पर सत्ता चाहिए, लानत है ऐसे लोगों पर जो गरीबों का अपमान करते हैं, आस्था का अपमान करते हैं.” उन्होंने कहा कि संभल सत्यब्रत के नाम पर फिर से खड़ा हुआ है, संभल अब रुकने वाला नही है.” सीएम योगी ने कहा- ”क्या 2017 के पहले कोई सम्भल का नाम लेने की हिम्मत करता था! तब तो एक तुर्क यहां आकर अपमानित करता था, यहां के देसी मुसलमानों को भी अपमानित करता था, अपनी टोपी आंख पर लगाकर उन्हें चिढ़ाने का काम करता था, अपने को बाबर का वंशज कहकर लगातार यहां के लोगों का और भारतीयों को अपमानित करता था. लेकिन अब तुर्क की तुर्कई नही चल सकती है, अब तो सम्भल में वही होगा जो हरिहर मंदिर का आदेश होगा.”

सीएम योगी ने और क्या कहा?

मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष को घेरते हुए कहा- कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के पापियों के ज़ुल्म का नतीजा क्या हुआ. यहां के माफियाओं ने 10 हज़ार एकड़ ज़मीन पर कब्ज़ा कर लिया था. मैंने कहा कि इस ज़मीन को गरीबों, दलितों, वंचितों और पिछड़ी जातियों में बांट दो, उन्हें सुविधाएं दो.” CM ने आगे कहा- ”एक छत के नीचे हम ऐसी व्यवस्था करने जा रहे हैं, जिस छत के नीचे आपकी सभी समस्याओं का समाधान होगा और लैंड रिकॉर्ड ऐसा कि कोई व्यक्ति अगर आज आपकी जमीन पर कब्जा करने का दुस्साहस कर रहा है, तो उसके ‘जिन्न’ को हम 100 साल बाद भी उसके कब्र से निकाल कर वापस करवा देंगे.”

ये भी पढ़ें: 10 साल पहले आतंक व भय का प्रतीक था शामली, अब यहां गन्ने की मिठास और एक्सप्रेसवे की ‘त्रिवेणी’ हैः मुख्यमंत्री योगी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ