CM Yogi on Abu Azmi Aurangzeb Controversy: सपा नेता अबू आजमी के बयान ने राजनीति में भूचाल ला दिया है। महाराष्ट्र विधानसभा ने बजट सत्र से अबू आजमी को निलंबित करने का फरमान जारी किया। वहीं महाराष्ट्र का सियासी संग्राम यूपी विधानसभा तक भी पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अबू आजमी पर बड़ा बयान देकर सियासत में हड़कंप मचा दिया है।
CM योगी ने क्या कहा?
यूपी विधानसभा के बजट सत्र में सीएम योगी अबू आजमी पर भड़क गए। उन्होंने अबू आजमी के साथ-साथ समाजवादी पार्टी (सपा) पर भी निशाना साधा। सीएम योगी आदित्यनाथ का कहना है कि अबू आजमी को यूपी भेजो हम उनका इलाज कर देंगे। इसी के साथ सीएम योगी ने सपा से अपील की है कि वो अबू आजमी के बयान का खंड करते हुए उन्हें जल्द से जल्द अपनी पार्टी से बाहर करे।
यह भी पढ़ें- मायावती ने रणधीर बेनीवाल को नियुक्त किया नया कोऑर्डिनेटर, आनंद कुमार को हटाने के पीछे ये वजह
योगी ने सपा से पूछा सवाल
सीएम योगी ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की तरफ देखते हुए कहा कि उस कमबख्त को पार्टी से निकालो और उसके बाद यूपी भेज दो, बाकी उपचार हम करवा लेंगे। जो व्यक्ति छत्रपति शिवाजी महाराज की परंपरा पर गौरव की अनुभूति करने की बजाए लज्जा महसूस कर रहा हो। औरंगजेब को अपना नायक मान रहा हो। ऐसे लोगों को भारत के अंदर रहने का अधिकार होना चाहिए क्या? सपा को इसका जवाब देना चाहिए। आखिर आपकी ऐसी कौन सी नस दबी हुई है कि आप अपने उस विधायक पर फैसला नहीं ले पा रहे हैं।
सपा सुप्रीमों ने दी सफाई
बता दें कि अबू आजमी को आज सुबह महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र से निलंबित कर दिया गया। इस पर आपत्ति जताते हुए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने एक्स प्लेटफॉर्म पर ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा कि निलंबन का आधार अगर विचारधारा से प्रभावित होने लगा तो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और परतंत्रता में क्या अंतर रह जाएगा? हमारे विधायक हों या सांसद उनकी बेखौफ दानिशमंदी बेमिसाल है। कुछ लोग सोचते हैं निलंबन से सच की जुबान पर लगाम लग सकती है तो यह उनकी नकारात्मक सोच है।
यह भी पढ़ें- Video: वृंदावन की होली में क्यों उठी मुस्लिमों के बैन की मांग? संत समाज ने बताई वजह
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
8 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
9 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
10 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
14 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
14 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
16 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
17 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
18 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
20 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines