UP Budget Session 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा करते हुए विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने महाकुंभ से लेकर कई अन्य मुद्दों पर समाजवादी पार्टी को घेराव किया। इसके अलावा 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा दावा कर दिया। सीएम योगी ने कहा कि अगली बार भी यूपी में बीजेपी की ही सरकार बनेगी। सीएम योगी ने कहा कि अच्छा समय कभी नहीं आता है, समय को उत्तम बनाना पड़ता है।
सीएम योगी ने विपक्ष से सवाल पूछते हुए कहा कि आपके समय में यूपी क्यों पिछड़ा था और उत्तर प्रदेश उतनी तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है, उसका कोई कारण तो होगा। इस समस्या के बारे में सोचने पर बहाने मिलते हैं और समाधान के बारे में सोचने पर रास्ते मिलते हैं। जिंदगी आसान नहीं है, खुद को बस मजबूत बनाना पड़ता है। अच्छा समय कभी नहीं आता, समय को उत्तम बनाना पड़ता है।
महाकुंभ को लेकर विपक्ष पर तंज
इसी तरह महाकुंभ को लेकर भी कहते थे, इस बार हमारा पूरा मंत्रिमंडल वहां गया और विकास की चर्चा की। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने समय को उत्तम बनाया है। इसलिए 5 साल सफलतापूर्वक चलाने के बाद भी फिर से बड़ी मेजोरिटी के साथ आएंगे और 2027 में भी फिर से आएंगे। उन्होंने महाकुंभ को लेकर भी सपा पार्टी पर जमकर हमला करते हुए कहा कि कुंभ के बारे में आपकी जैसी दृष्टि से वैसी सृष्टि नजर आई। हम लोग तो कुंभ के संदेश को एकता के संदेश के रूप में देखते हैं।
समाजवादी पार्टी शुरू से इसका मजाक उड़ाती थी, कहती थी क्या 40 करोड़ लोग आ जाएंगे? क्या व्यवस्था हो जाएगी? ये लोग पहले खिल्ली उड़ाते हैं, फिर स्वीकार भी करते हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष भी खुद गए और स्नान कर आए, इसी तरह नेता विरोधी दल अब कहने लगे कि पहले सनातनी हैं फिर समाजवादी।
सच एक है लेकिन देखने की दृष्टि अलग-अलग हो सकती है, सत्य ये है कि सनातन धर्म शाश्वत है और एकता का संदेश महाकुंभ ने दे दिया है। आपका अलग करना, तोड़ना ये सभी षड्यंत्र बेनकाब साबित हुए हैं और आगे भी होंगे। लेकिन, मैं ये बात जरूर कहूंगा कि कुंभ के संदेश से कुछ तो सीखा और कुंभ का एक ही संदेश है कि साथ-साथ चलने से ही विकास होने वाला है। उस संदेश को अगर हम स्वीकार करेंगे तो बहुत कुछ कर पाएंगे।
ये भी पढ़ें- महाकुंभ से लौट रही बस बनी काल, लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में 3 की मौत
संबंधित खबरें
UP चुनाव से पहले सीट शेयरिंग पर पेंच, कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
3 hrs agoजनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी
5 hrs agoसीएम धामी ने की जनहित से जुड़ी चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
6 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी की बनबसा में पहली बार कैबिनेट बैठक, दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर
6 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी पारंपरिक रंग में रंगे, कलाकारों के साथ थिरके और स्वयं बजाया ढोल
6 hrs ago'संत रविदास नगर कहलाएगा भदोही', CM योगी का ऐलान, जानें नाम बदलने के पीछे की राजनीति
8 hrs agoराज्यसभा चुनाव: BJP उम्मीदवारों का ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य तो बंगाल से कोयल मल्लिक को टिकट
10 hrs agoयोगी सरकार दिवाली पर देगी DA-बोनस का तोहफा, 18 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को होगा फायदा
12 hrs ago'12000 टूरिस्ट, होटल-गेस्ट हाउस फुल और…', जानें उत्तराखंड और हिमाचल घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
13 hrs ago'अफवाहों पर ध्यान न दें लोग', प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत के 8 दिन बाद आया आश्रम का बयान
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines