उत्तर प्रदेश के कई जगहों पर उपद्रव की खबरों के बीच सीएम योगी ने प्रशासन को सख्त निर्देश दिया है. सीएम ने कहा कि सरकार उपद्रवियों को कुछ देगी. उन्होंने प्रशासन को आदेश दिया है कि उपद्रवियों पर कार्रवाई के लिए यही समय है, सही समय है. उनके खिलाफ निर्णायक कार्रवाई हो. कोई भी बचने ना पाए. ऐसी कार्रवाई की जाएगी कि दोबारा अराजगता फैलाने के बाद में सोच भी नहीं सकेंगे.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो टूक शब्दों में कहा है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को सरकार कड़ी से कड़ी कार्रवाई के साथ कुचल देगी. त्योहारों पर अशांति फैलाने के प्रयासों पर सीएम योगी ने सख्ती से कहा है कि दशहरा बुराई और आतंक के दहन का पर्व है. उपद्रवियों पर ऐसी कार्रवाई हो कि वे दोबारा कभी इस गलती की सोच भी न सकें. कार्रवाई के लिए किसी और समय का इंतज़ार न करें, यही समय है, सही समय है.
जुलूस और भड़काऊ नारेबाजी पर सीएम का सख्त आदेश
दरअसल हाल के दिनों में कानपुर नगर, वाराणसी, मुरादाबाद, बदायूं, महराजगंज, उन्नाव, संभल, आगरा और बरेली में जुलूस और भड़काऊ नारेबाजी की घटनाएं सामने आईं. इस पर नाराजगी जताते हुए सीएम योगी ने कहा कि ये प्रदेश का माहौल खराब करने की साजिश है, जिसे कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा. उन्होंने आदेश दिया है कि उपद्रवियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए. जुलूसों में शामिल एक भी उपद्रवी बचना नहीं चाहिए. वीडियो फुटेज खंगालें, सोशल मीडिया मॉनीटरिंग करें और हर एक उपद्रवी पर कार्रवाई करें.
बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने देर रात कानून व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों, जोनल एडीजी, आईजी, मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों सहित फील्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और इसी बैठक में सीएम योगी ने उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया है. अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराते हुए उन्होंने कहा कि हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.
यह भी पढ़ें: ‘अतीक की तरह मुझे भी मार दो गोली’, बरेली हिंसा पर बोले मौलाना तौकीर रजा, पुलिस ने किया नजरबंद
सीएम योगी ने गरबा-डांडिया में बहरूपिये तत्वों की घुसपैठ को रोकने, महिला अपराधों में त्वरित कार्रवाई और अपराधियों को सजा दिलाने के लिए पैरवी करने का आदेश दिया है. इतना ही नहीं, उन्होंने छेड़खानी, चेन स्नेचिंग या एसिड अटैक जैसी घटनाओं पर न केवल थाने और चौकी की जवाबदेही तय करने की बात कही है, साथ PRV की भूमिका की जांच की बात कही है.
संबंधित खबरें
यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, चुने गए 41424 उम्मीदवार
7 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
8 hrs agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
9 hrs agoजातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
10 hrs agoकैंचीधाम जाने का बना रहे हैं प्लान? लॉन्ग वीकेंड से नैनीताल में लगे 'महाजाम' पर पुलिस ने दिया अहम अपडेट
11 hrs agoक्यों हुई अजय राय की छुट्टी, कैसे मिली आराधना को UP की कमान? चुनाव से पहले कांग्रेस ने क्यों बदला चीफ
14 hrs agoनोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर शख्स ने किया सुसाइड, सुपरनोवा सोसाइटी में एक दिन पहले लिया था कमरा
15 hrs agoUP में कांग्रेस ने क्यों खेला 40 साल पुराना 'ट्रिपल कार्ड', जानिए- क्या है सोशल इंजीनियरिंग स्ट्रेटेजी?
16 hrs agoअयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में गैस पाइपलाइन फटने से बढ़ी टेंशन, कुछ देर के लिए रोके गए मंदिर के दर्शन
17 hrs agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines