TrendingAI summitiranDonald Trump

---विज्ञापन---

यूपी में शिक्षामित्रों को मिलेंगे 18 हजार रुपये, शिक्षकों के कैशलेस ट्रीटमेंट पर भी CM योगी का बड़ा ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि अप्रैल 2026 से शिक्षामित्रों को 18,000 रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाएगा. अभी तक उन्हें 10,000 रुपये मिलते थे. यह बढ़ी हुई राशि 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी.

अप्रैल 2026 से शिक्षामित्रों को मिलेगा मानदेय

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम कंपोजिट स्कूल के लिए 2,382 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है. माध्यमिक शिक्षा में इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए 75 प्रतिशत खर्च सरकार दे रही है. बालिका छात्राओं के लिए सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराने के लिए 300 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है. विश्वविद्यालयों को रिसर्च के लिए अलग से धन देने का प्रावधान किया गया है.

---विज्ञापन---

सीएम ने बताया कि अनुदेशकों का मानदेय भी बढ़ाया गया है जो अब बढ़ाकर 17,000 प्रति माह कर दिया गया है. इसके साथ ही शिक्षकों को 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाएगी. प्रदेश में करीब डेढ़ लाख शिक्षामित्र संविदा पर काम कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

वहीं, पीएम ने बताया कि यूपी में पेशेंट फाइलिंग की संख्या बढ़कर 5677 हो गई है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की 6 कमिश्नरी में पहले कोई विश्वविद्यालय नहीं था, लेकिन अब इन सभी में विश्वविद्यालय खोले गए हैं. सीएम योगी ने कहा कि सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है और आगे भी करती रहेगी.

Topics:

---विज्ञापन---