CM Yogi Lookalike Died: उत्तर प्रदेश के मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ के हमशक्ल सुरेश ठाकुर की मौत को उनकी पत्नी ने मॉब लिंचिंग बताया है, जबकि पुलिस ने इससे इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि सुरेश ठाकुर के शरीर पर पिटाई के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने सख्त लहजे में कहा कि पीट-पीटकर मारने जैसी खबर ना प्रसारित की जाए।
सुरेश ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर अखिलेश यादव ने कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि सुरेश ठाकुर समाजवादी पार्टी के लिए प्रचार का काम करते थे। जानकारी के मुताबिक, सुरेश ठाकुर उन्नाव के चौपई गांव के रहने वाले थे। गुरुवार को उन्हें गंभीर रूप से घायल हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सुरेश की पत्नी का ये है आरोप
सुरेश की पत्नी का आरोप है कि 28 जुलाई को गांव के कुछ लोगों ने किसी बात को लेकर उनके पति के साथ मारपीट की थी। उनकी हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया था। उनका आरोप है कि उन्होंने जब पुलिस से मामले की शिकायत की तो उन पर पुलिस की ओऱ से सुलह का दबाव बनाया गया।
सुरेश की मौत को लेकर पुलिस का क्या है कहना?
वहीं, SO अवधेश सिंह का कहना है कि सुरेश ठाकुर के साथ किसी ने मारपीट नहीं की थी, बल्कि किसी मामूली बात को लेकर गांव वालों के साथ उनकी कहासुनी हुई थी। पुलिस के मुताबिक शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं है और इसलिए पीट-पीटकर मारने जैसी खबर ना प्रसारित की जाए।
योगी के हमशक्ल होने के कारण चर्चित थे सुरेश
सुरेश ठाकुर मुख्यमंत्री योगी के हमशक्ल होने की वजह से चर्चित थे। जानकारी के मुताबिक, सुरेश उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अंबेडकर में प्लांट ऑपरेटर थे। किसी मामले को लेकर धरना देने के बाद उन्हें टर्मिनेट कर दिया गया था।
उधर, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सपा के प्रचारक सुरेश ठाकुर की हत्या के मामले में कार्रवाई की मांग की है।
संबंधित खबरें
UP चुनाव से पहले सीट शेयरिंग पर पेंच, कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
3 hrs agoजनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी
5 hrs agoसीएम धामी ने की जनहित से जुड़ी चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
5 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी की बनबसा में पहली बार कैबिनेट बैठक, दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर
6 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी पारंपरिक रंग में रंगे, कलाकारों के साथ थिरके और स्वयं बजाया ढोल
6 hrs ago'संत रविदास नगर कहलाएगा भदोही', CM योगी का ऐलान, जानें नाम बदलने के पीछे की राजनीति
7 hrs agoराज्यसभा चुनाव: BJP उम्मीदवारों का ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य तो बंगाल से कोयल मल्लिक को टिकट
10 hrs agoयोगी सरकार दिवाली पर देगी DA-बोनस का तोहफा, 18 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को होगा फायदा
12 hrs ago'12000 टूरिस्ट, होटल-गेस्ट हाउस फुल और…', जानें उत्तराखंड और हिमाचल घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
13 hrs ago'अफवाहों पर ध्यान न दें लोग', प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत के 8 दिन बाद आया आश्रम का बयान
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines