सीएम योगी ने लॉन्च किया व्हाट्सएप चैनल, अब 25 करोड़ लोगों से सीधे होगी बात
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

CM Yogi WhatsApp Channel: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए एक नई पहल की है। इसके लिए सीएम ऑफिस से ‘मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश’ नाम से एक नया व्हाट्सएप चैनल लॉन्च किया गया है।
न्यूज एजेंसी के अनुसार, एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि अब लोग इस चैनल के माध्यम से अपने विचारों और परेशानियों को सीएम कार्यालय तक आसानी से पहुंचा सकेंगे। सीएम कार्यालय के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल (ट्विटर हैंडलर) ने घोषणा की कि सीएम योगी के लिए राज्य के 25 करोड़ नागरिक ‘एक परिवार’ हैं।
Official WhatsApp channel of the Chief Minister Office, Uttar Pradesh launched. pic.twitter.com/4QAqtuBdlC
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 16, 2023
बताया गया है कि सीएम योगी की ओर से शुरू की गई पहल के पीछे यूपी सरकार ‘परिवार’ के हर सदस्य की खुशहाली और समृद्धि के लिए प्रतिबद्धता से काम करना है। साथ ही प्रदेश की जनता के साथ सीधा और सरल संवाद करने के लिए सीएम योगी की ओर से आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल शुरू किया है।
बताया गया है कि संचार और संवाद के इस नए और प्रभावशाली मंच लोक कल्याण और सरकारी पहलों से संबंधित सूचनाओं का तत्काल साझा करना सुनिश्चित करेगा। साथ ही इस चैनल की खास बात यह भी है कि इससे कोई भी जुड़ सकता है। सीएम कार्यालय से सीधे और तत्काल अपडेट लेने के लिए इस व्हाट्सएप चैनल से जुड़ सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: