One Family One ID: उत्तर प्रदेश सरकार (UP Govt) की ओर से गुरुवार को एक परिवार, एक पहचान पत्र के लिए पोर्टल लॉन्च किया गया है। बताया गया है कि प्रदेश सरकार एक परिवार-एक नौकरी के प्रस्ताव को लागू करने जा रही है। इसी के तहत एक इकाई के रूप में One Family One ID बनाने के लिए पोर्टल को लॉन्च किया गया है।
उत्तर प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता के अनुसार ऐसे सभी परिवार जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लिए पात्र नहीं हैं, वे पहचान पत्र प्राप्त कर सकेंगे। जबकि जिन परिवारों के पास राशन कार्ड हैं, उन्हें परिवार पहचान पत्र माना जाएगा।
जारी की जाएगी विशिष्ट पहचान, तैयार होगा डेटाबेस
प्रवक्ता की ओर से बताया गया है कि ‘एक परिवार-एक पहचान’ योजना के तहत प्रत्येक परिवार को एक विशिष्ट पहचान जारी की जाएगी, जिससे राज्य की परिवार इकाइयों का एक लाइव डेटाबेस तैयार होगा।
यह डेटाबेस लाभार्थी योजनाओं के बेहतर प्रबंधन, समय से लक्ष्य को पाने, योजनाओं के पारदर्शी संचालन, पात्र लोगों को योजना का शत प्रतिशत लाभ देने और आम जनता के लिए सरकारी सुविधाओं के सरलीकरण में सहायक होगा।
14.92 करोड़ लोगों के पास हैं राशनकार्ड
इस योजना के माध्यम के तहत प्राप्त डाटाबेस के आधार पर रोजगार से वंचित परिवारों की पहचान कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर उपयुक्त रोजगार के मौके उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रवक्ता ने कहा कि वर्तमान में यूपी में रहने वाले करीब 3.59 करोड़ परिवारों के 14.92 करोड़ लोगों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ मिल रहा है।
इन परिवारों का राशन कार्ड नंबर ‘परिवार पहचान पत्र’ के रूप में काम करेगा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के दायरे में नहीं आने वाले परिवारों को इस योजना के तहत आईडी पोर्टल के माध्यम से परिवार आईडी दी जाएंगी।
12 अंकों की मिलेगी विशिष्ट आईडी
उन्होंने बताया कि यह पोर्टल उन परिवारों को 12 अंकों की विशिष्ट परिवार आईडी देगा जो राशन कार्ड धारक नहीं हैं। यहां वे खुद को और अपने परिवार के सदस्यों को पोर्टल से जोड़कर आवेदन कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
3 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
5 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
6 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
8 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
11 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
20 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines