हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

CM योगी ने प्रदेश की जनता को दी नए साल 2023 की बधाई, कोविड को लेकर की ये अपील

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने प्रदेशवासियों को नववर्ष 2023 (New Year 2023) की बधाई दी। साथ ही कहा कि उत्तर प्रदेश को देश का सबसे विकसित राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार गंभीरता के साथ काम कर रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उम्मीद जताई है कि इस दिशा में राज्य सरकार के प्रयासों को नए साल में पंख लगेंगे।

देश के विकास में योगदान दे रहा यूपी

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में विभिन्न परियोजनाएं और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिन्होंने लोगों की जीवन शैली को बेहतर बनाने में मदद की है। चौतरफा विकास और विभिन्न जनहितकारी कदमों के चलते उत्तर प्रदेश अब एक नई पहचान के साथ देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

https://twitter.com/myogiadityanath/status/1609349340367327232

विज्ञापन

कोविड-19 को लेकर की ये अपील

डबल इंजन की सरकार द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों का लाभ अब गांवों, गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों तक पहुंच रहा है। साथ ही सीएम ने लोगों से यह भी अपील की कि वे सुनिश्चित करें कि इस अवसर पर आयोजित सभी समारोह और कार्यक्रम कोविड-19 के मद्देनजर सावधानियों के साथ हों।

https://twitter.com/brajeshpathakup/status/1609257514637615105

विज्ञापन

https://twitter.com/kpmaurya1/status/1609345938841305088

दोनों डिप्टी सीएम ने भी दी बधाइयां

प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की ओर से भी नववर्ष पर प्रदेशवासियों को नए साल की बधाई और शुभकामनाएं दी गई हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी प्रदेश की जनता को बधाई देते हुए ट्वीट किया है। लिखा है, समस्त देश एवं प्रदेश वासियों को नूतन वर्ष 2023 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि आप सभी के जीवन में नया वर्ष ढेर सारी खुशियां, उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं वैभव लेकर आये।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola