CM Yogi Adityanath Bahraich Visit: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार शाम को बहराइच में भेड़ियों के हमलों से प्रभावित परिवारों से मिले। इसके अलावा उन्होंने महसी तहसील का हवाई निरीक्षण भी किया। सीएम ने भेड़ियों के हमलों से सबसे ज्यादा प्रभावित सिसईया चूड़ामणि गांव के 27 परिवारों को गिफ्ट दिए। बच्चों को चाॅकलेट खिलाई। योगी ने एक बच्ची को गोद में उठा लिया। उन्होंने बच्ची को चाॅकलेट खिलाई और उसे दुलारते नजर आए।
सीएम ने भेड़िए के हमले से घायल 75 साल की मखाना देवी से भी मुलाकात की। सीएम योगी ने कहा कि वन विभाग की 165 टीमें भेड़िए को पकड़ने के लिए लगाई गई हैं। अगर वो पकड़ में नहीं आया तो उसे शूट किया जाएगा। आज मैं खुद पीड़ितों से मिलने आया हूं। टीम जब तक उस भेड़िए से नहीं निपट लेती तब तक यहीं तैनात रहेगी।
भेड़िए को देखते ही गोली मारने के आदेश
सीएम योगी ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक काॅमन बात देखी गई है कि जब बारिश के सीजन में जंगली जानवरों की जगहों पर पानी घुस जाता है तो वे आबादी की ओर चले जाते हैं। तब ऐसे हमले देखने को मिलते हैं। इस बार सरयू में पानी बढ़ा और क्षेत्र में जलभराव हुआ तो 17 जुलाई को पहली घटना देखने को मिली। एक साल के बच्चे को भेड़िए ने अपना शिकार बनाया। एक सितंबर को आखिरी हमला हुआ था। आज 15 सितंबर है। इस बीच कोई जनहानि की सूचना नहीं मिली है। क्षेत्र में वन विभाग की 165 कर्मचारियों की टीम तैनात है। भेड़िए को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए हैं। हमारे पास यह अंतिम विकल्प है।
ये भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में ‘कमल’ खिलने से कैसे रोकेंगे फारूक अब्दुल्ला? देखें Exclusive Interview
पीड़ितों को 5 लाख का मुआवजा
सीएम योगी ने कहा कि स्थानीय प्रशासन ने इस मामले में अच्छे से काम किया है। मैं पीड़ित परिवारों से भी मिला। आगे की रणनीति क्या हो इस पर भी विचार किया जाएगा। हमारी सरकार ने वन्यजीव संघर्ष को आपदा की श्रेणी में रखा है। ऐसे में सभी पीड़ित परिवारों को 5 लाख की सहायता देने का ऐलान किया गया है। इसके अलावा जो घायल हैं उनके बेहतर इलाज की व्यवस्था की गई है।
ये भी पढ़ेंः ‘माताओं, बहनों-बेटियों की सुरक्षा से समझौता नहीं’, सीएम योगी ने अधिकारियों को चेताया
बता दें कि बहराइच में दो महीने में भेड़िए के हमलों में 10 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। वन विभाग ने अब तक 5 भेड़ियों को पकड़ा है। जबकि एक लंगड़ा भेड़िया अभी भी पकड़ से दूर है।
संबंधित खबरें
उन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
6 hrs agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
6 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
9 hrs agoयूपी चुनाव 2027 के लिए BJP का बड़ा प्लान, अमित शाह को कमान, जुटेंगे दिग्गज
10 hrs agoदिवाली से पहले गौर चौक अंडरपास खोलने की तैयारी, मिलेगी जाम से राहत
13 hrs agoशिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
1 day agoUP में सरदार पटेल के सहारे BJP का बड़ा दांव! कुर्मी समाज को साधने की तैयारी
1 day agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
1 day agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
1 day agoएक ही सर्टिफिकेट पर 10 शिक्षकों को मिली नौकरी? HC ने STF को सौंपी जांच
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines