'समाज को बांटने वाले लोग माफिया के सामने रगड़ते थे नाक', सीएम योगी ने फिर दोहराया पुराना नारा

उत्तर प्रदेश के इटावा में कथावाचक की पिटाई के मामले ने सियासी तूल पकड़ लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर माफियाओं को संरक्षण देने और जातीय राजनीति फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया’ के जरिए कानून-व्यवस्था को बिगाड़ती थी, जबकि वर्तमान सरकार ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ के ज़रिए विकास को बढ़ावा दे रही है। पढ़ें अशोक तिवारी की रिपोर्ट।

Yogi Adityanath

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के इटावा में कथावाचक की पिटाई के मामले पर जमकर राजनीति हो रही है। एक तरफ बीजेपी और सपा एक-दूसरे पर जातीय संघर्ष फैलाने का आरोप लगा रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के उपचुनाव के वक्त चर्चा में रहे चुनावी नारे को एक बार फिर से सीएम योगी ने दोहराया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि “आखिर वोट बैंक के लिए कब तक ये लोग कितना बांटेंगे, कब तक बांटेंगे?”

‘माफिया के सामने नाक रगड़ते थे’

सीएम योगी ने कहा कि समाज को बांटने वाले वही लोग हैं जो सत्ता में रहते हुए माफिया के सामने नाक रगड़ते थे। ये वही लोग हैं, जिन्होंने सत्ता को माफिया के सामने गिरवी रख दिया था।” उन्होंने कहा कि यह डबल इंजन की सरकार है। हमने यहां उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ की योजना चलाई। इससे लोगों को एक प्लेटफॉर्म मिला और यह एक्सपोर्ट का केंद्र बन गया है।

विज्ञापन

सीएम ने कहा कि हमने ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ की योजना चलाई और इन्होंने ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया’ के जरिए प्रदेश की कानून-व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया था। ये लोग पहले नौकरी के नाम पर वसूली करते थे लेकिन अब वसूली का धंधा बंद हो गया तो ये लोग जाति के नाम पर बांटने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैं बार-बार इस बात को कहता हूं कि बंटोगे तो कटोगे, एक रहोगे तो नेक रहोगे।”

देखें वीडियो


सीएम ने कहा कि “पहले ही कहा गया था कि अगर व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में खतरा पैदा करोगे, तो अगले चौराहे पर यमराज इंतजार कर रहा होगा। यमराज ने जब टिकट उनका काटा तो वे चिल्ला उठे कि अत्याचार हो रहा है। अरे, तब अत्याचार नहीं हो रहा था जब व्यापारियों को गोली मार रहे थे और जब इसकी प्रतिक्रिया हुई तो माफियाओं के लिए घड़ियाली आंसू बहाते हैं। हमें सावधान और सतर्क होना पड़ेगा।”

विज्ञापन

धन की तीन गति

सीएम योगी ने लोगों को नसीहत दी कि “धन की तीन ही गति होती है, दान करो, तो यशस्वी बनाएगा। खुद भोग करो, तो शुगर हो जाएगा, और अगर गलत तरीके से धन अर्जित किया तो वह नाश का कारण बन जाता है। आपने माफियाओं के नाश को देखा होगा।”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ