दिपावली पर यूपी के सफाईकर्मियों को सीएम योगी का तोहफा, अब सीधे खाते में आएंगे रुपये, बनेगा आयुष्मान कार्ड

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में प्रदेश के सफाई कर्मियों को दिपावली का तोहफा दिया है. इस दौरान सीएम ने 16 हजार से 20 हजार रुपये प्रतिमाह सफाईकर्मियों के खाते में भेजे जाएंगे.

Uttar Pradesh News, UP News, UP Government, Yogi Adityanath, Ayushman Card, sanitation workers, उत्तर प्रदेश न्यूज, यूपी न्यूज, यूपी सरकार, योगी आदित्यनाथ, आयुष्मान कार्ड, सफाई कर्मचारी

सीएम योगी आदित्यनाथ

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में प्रदेश के सफाई कर्मियों को दिपावली का तोहफा दिया है. इस दौरान सीएम ने 16 हजार से 20 हजार रुपये प्रतिमाह सफाईकर्मियों के खाते में भेजे जाएंगे. इसके अलावा सीएम ने प्रदेश भर के सफाईकर्मियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की भी घोषणा की है. जिसके बाद प्रदेश के सभी सफाईकर्मियों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त उपचार हो सकेगा.

सफाईकर्मियों का बनेगा आयुष्मान कार्ड

वाराणसी स्थित रामकटोरा के सरोजा पैलेस में सोमवार को आयोजित स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब प्रदेश भर के सफाई कर्मियों के खाते में सीधे 16 से 20 हजार रुपये प्रति माह भेजे जाएंगे. प्रदेश के सफाईकर्मियों का शोषण रोकने और उन्हें स्वास्थय सेवा देने के लिए सीएम ने यह घोषणा की है. इस दौरान सीएम ने कहा कि सभी सफाई कर्मियों के स्वास्थय को ध्यान में रखते हुए आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे. जिसके तहत सफाई कर्मियों को 5 लाख रुपये तक का उपचार मुफ्त मिल सकेंगा.

सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के स्वास्थय को ध्यान में रखते हुए सरकार के स्तर पर आयुष्मान कार्ड बनना चाहिए. जिसको ध्यान में रखते हुए 5 लाख का उपचार मुफ्त मिलेगा. इस दौरान उन्होंने दिपावली को लेकर कहा कि प्रदेश के हर गरीब के घर दीया जलना चाहिए. यही समाज की समरसता है. उन्होंने कहा कि उनका काम जोड़ना है, क्योंकि तोड़ने का काम तो सपा और कांग्रेस करती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ